फर्जी बैनामा कर लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

फर्जी बैनामा कर लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बिलरियागंज पुलिस की कार्रवाई, बैंक खाते के जरिए धनराशि हड़पने का आरोप

आजमगढ़। जनपद के थाना बिलरियागंज पुलिस को फर्जी बैनामा और बैंक खाते के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी में सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 9 अप्रैल 2026 को थाना बिलरियागंज में एक महिला द्वारा प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया था कि उसकी जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा कराया गया। साथ ही बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी खाता खुलवाकर बैनामे की धनराशि उस खाते में ट्रांसफर कर निकाल ली गई। मामले में थाना बिलरियागंज पर मुकदमा संख्या 90/2026 धारा 419, 420, 467, 468, 471 एवं 120-बी भादवि के तहत शाह आलम, सादिक तथा अज्ञात बैंक कर्मियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।

शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर बिलरियागंज पुलिस ने शहर के गुलामी पुरा क्षेत्र स्थित जामेतुर रेहसास मदरसा के पास घेराबंदी कर वांछित अभियुक्त मोहम्मद शाहआलम पुत्र स्वर्गीय बदरूद्दीन निवासी करमैनी थाना बिलरियागंज हाल पता गुलामी पुरा थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी सुबह करीब 9:15 बजे की गई।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर जमीन के फर्जी बैनामे के जरिए धनराशि हड़पने का आरोप है। आरोपी को न्यायालय भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में कांस्टेबल अजीत कुमार यादव, कांस्टेबल संजय सिंह तथा महिला कांस्टेबल प्रेमलता पाण्डेय शामिल रहीं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

25 जुलाई से पूरे उत्तर प्रदेश में निकलेगी “संकल्प यात्रा”, आरक्षण और अधिकारों की लड़ाई को मिलेगा नया बल : मुकेश सहनी

Sat May 23 , 2026
25 जुलाई से पूरे उत्तर प्रदेश में निकलेगी “संकल्प यात्रा”, आरक्षण और अधिकारों की लड़ाई को मिलेगा नया बल : मुकेश सहनीलखनऊ।बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं वीआईपी पार्टी के संस्थापक “सन ऑफ मल्लाह” श्री मुकेश सहनी ने घोषणा करते हुए कहा कि आगामी 25 जुलाई से पूरे उत्तर प्रदेश […]

You May Like

Breaking News

advertisement