थाना सीबीगंज पुलिस द्वारा 25 हजार का वांछित / ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली: थाना सीबीगंज पुलिस द्वारा 25,000 रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की गई है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त को पकड़ने के लिए पूर्व में कई बार प्रयास किए गए, लेकिन वह हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। अभियुक्त लगातार अपना नाम व ठिकाना बदलकर अलग-अलग स्थानों पर रह रहा था, जिससे उसकी गिरफ्तारी में कठिनाई आ रही थी।
काफी मशक्कत और सतत प्रयासों के बाद सर्बिलांस सेल की मदद से थाना सीबीगंज पुलिस ने अभियुक्त नसीम पुत्र सला मोहम्मद निवासी ग्राम खतौला थाना सीबीगंज बरेली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
वहीं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय सुश्री सोनाली मिश्रा ने थाना परिसर पर पहुंचकर प्रेस कांफ्रेंस की तथा बताया कि 25000/- रुपये के वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में बताया तथा अभियुक्त को गिरफ्तार करने बाली बाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी, व0उ0नि0 विपिन तोमर, उ0नि0 सोमपाल सिंह,का0निकुल बालियान,का0अरविन्द कुमार थाना सीबीगंज बरेली।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़ ने पूरे देश में स्थित जिला सैनिक कल्याण कार्यालयों में अपनी बेहतरीन कार्य प्रणाली के कारण प्रथम स्थान किया प्राप्त

Thu Jan 15 , 2026
उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की बात लखनऊ। प्रदेश के लिए बड़े गर्व की बात है कि जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय ,आजमगढ़ ने पूरे देश में स्थित जिला सैनिक कल्याण कार्यालयों में अपनी बेहतरीन कार्य प्रणाली के कारण प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आज यह पुरस्कार सेना प्रमुख […]

You May Like

advertisement