
थानेसर, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 19 अप्रैल : भगवान परशुराम सेवा समिति पिपली के द्वारा श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली, कुरुक्षेत्र के पीठाधीश ज्योतिष और वास्तु आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा को भगवान श्री परशुराम जयंती पर भगवान श्री परशुराम पट्टिका और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली के पीठाधीश ज्योतिष और वास्तु आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने बताया कि अक्षय तृतीया वैशाख मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को कहते हैं। वैदिक और पौराणिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन जो भी शुभ कार्य किये जाते हैं, उनका अक्षय फल मिलता है। इसी कारण इसे अक्षर तृतीया या अक्षय तीज कहा जाता है।
भगवान विष्णु के छठे अवतार शस्त्र और शास्त्र के परम ज्ञाता, समता एवं न्याय के प्रतीक भगवान श्री परशुराम जी की जयंती की भगवान परशुराम सेवा समिति पिपली के सभी सदस्यों और भारतवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
मेरी विन्रम प्रार्थना है कि भगवान श्री परशुराम जी के आशीर्वाद से आप का जीवन साहस, विद्या और विवेक से आलोकित हो।
मुख्य अतिथि के रूप में जय भगवान शर्मा ने शिरकत की।
इस अवसर पर अशोक शर्मा, विवेक शर्मा डब्बू , अजय शर्मा, शशि शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, विजय शर्मा, सतीश शर्मा, राजकुमार शर्मा , आनंद शर्मा, सुरेश शर्मा, इंद्र शर्मा, राम निवास शर्मा अश्वनी शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, डीडी कौशिक के इलावा गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली के पुजारी पंडित राहुल ने वैदिक मंत्रों से पूजा अर्चना के साथ यज्ञ करवाया। श्री दुर्गा देवी मंदिर की भजन मंडली ने संकीर्तन किया। उनको भी सम्मानित किया गया।


