पंचमी नवरात्रि पर स्कंद माता के रुप में पूजा अर्चना हुई : आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 23 मार्च : हार्मनी ऑकल्ट वास्तु जोन, पिपली (कुरुक्षेत्र) के अध्यक्ष तथा श्री दुर्गा देवी मन्दिर, पिपली के पीठाधीश ज्योतिष आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने बताया कि पचंमी नवरात्र को माँ दुर्गा के पांचवें स्वरूप को स्कंदमाता के नाम से जाना जाता है। भगवान कार्तिकेय को स्कंद भी कहते है । इसलिए माँ दुर्गा को स्कंदमाता भी कहा जाता है।
यह कमल के आसन पर विराजमान हैं, इसलिए इन्हें पद्मासन देवी भी कहा जाता है। इनका वाहन भी सिंह है। इन्हें कल्याणकारी शक्ति की अधिष्ठात्री कहा जाता है। यह दोनों हाथों में कमलदल लिए हुए और एक हाथ से अपनी गोद में ब्रह्मस्वरूप सनतकुमार को थामे हुए हैं। स्कंद माता की गोद में उन्हीं का सूक्ष्म रूप है। इनकी पूजा-अर्चना में मिट्टी की 6 मूर्तियां सजाना जरूरी माना गया हैं।
माँ स्कंदमाता सूर्यमंडल की अधिष्ठात्री देवी हैं। इनकी उपासना करने से साधक अलौकिक तेज की प्राप्ति करता है। यह अलौकिक प्रभामंडल प्रतिक्षण उसके योगक्षेम का निर्वहन करता है। एकाग्रभाव से मन को पवित्र करके माँ की स्तुति करने से दुःखों से मुक्ति पाकर मोक्ष का मार्ग सुलभ होता है। इनकी आराधना से विशुद्ध चक्र के जाग्रत होने वाली सिद्धियां स्वतः प्राप्त हो जाती हैं।
ट्वीटर के माध्यम से समर्थगुरू धारा, मुरथल हरियाणा के संस्थापक आदरणीय समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया जी ने बताया कि ध्यान के मुख्य 14 लाभ हैं : 1. तनावमुक्ति 2. विचार से मुक्ति 3. विश्राम 4. शांति 5. प्रज्ञा 6. अहोभाव 7. निर्भयता 8. आत्मज्ञान 9. मुक्ति 10. साक्षी 11.तथाता 12.आत्मबल

  1. सुख 14. आनंद
    समस्त विश्व कल्याण हेतु श्री दुर्गा चालीसा का पाठ व संकीर्तन हुआ जिसमें मुख्य यजमान चंपा देवी गुप्ता धर्मपत्नी डॉ. ईश्वर गुप्ता , शिमला धीमान, सुमित्रा पाहवा, सुरेन्द्र कौर,संगीता तलवाड़, ऊषा शर्मा , पायल सैनी , निशा अरोड़ा व भक्त सुशील तलवाड़ ने माँ दुर्गा की भेंटे गायी। श्रद्धा और भक्ति भावपूर्ण भक्तों ने मां दुर्गा के लिए नृत्य किया।
    श्री दुर्गा देवी मंदिर के पुजारी पण्डित राहुल मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण से नवग्रह पूजा और मां दुर्गा की अर्चना करवाई। माँ दुर्गा की आरती और कीर्तन के पश्चात सभी भक्तों को श्रद्धा भावना से प्रसाद वितरण किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऐतिहासक रहा हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों का पहला व विशाल महाधरना : डॉ. इंदु बंसल

Tue Mar 24 , 2026
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी। दिल्ली जंतर-मंतर पर गरजे हरियाणा के सैकड़ों श्रमजीवी पत्रकार।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम सौंपा गया ज्ञापन। दिल्ली 23 मार्च : हरियाणा के इतिहास में पहली बार श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा द्वारा संघ की […]

You May Like

advertisement