भव्यता से मनाया गया कृष्ण जन्म महोत्सव आचार्य श्याम बिहारी चतुर्वेदी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : बांके बिहारी मंदिर में, चल रही श्रीमद् भागवत कथा में, वृंदावन धाम से पधारे आचार्य श्री श्याम बिहारी चतुर्वेदी ने चतुर्थ दिवस की कथा सुनाते हुए बताया, भगवान का जन्म दुष्टों के संहार के लिए धर्म की स्थापना के लिए होता है, जब पापियों से पीड़ित पृथ्वी गाय का रूप लेकर के ब्रह्मा के सामने जाती है, और कहती है, इन पापियों का भर बोझ मुझे नहीं सहन होता, तब ब्रह्मा जी भगवान से अनुरोध करते है, पृथ्वी पापों के कारण बड़ी दुखी हो रही है, क्या आदेश है, भगवान ने कहा कि, सभी देवता, ब्रजमंडल में जन्म ले, क्योंकि भगवान का अवतार होने वाला है, भगवान देवकी के गर्भ से जन्म होने वाला है, मथुरा में जेल के अंदर जन्म लिया, कंस के अत्याचार से दुखी जनों, को सुखी करने के लिए भगवान ने वसुदेव देवकी की तपस्या पूर्ण करने के लिए भगवान ने अवतार लिया, और वहां से गोकुल में पहुंचे और गोकुल में नंद रानी यशोदा के यहां कन्या हुई थी, वासुदेव जी कन्या को लेकर के आए पुत्र को छोड़कर मथुरा लौटे, नंद बाबा ने नन्दोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया , पूरे गोप और ग्वालो को बुला करके हल्दी और दही की कीच मची है, ऐसा उत्सव मन रहा था, नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, सब गीतों पर लोग नाच रहे थे गा रहे थे इस मौके पर बड़े ही दूर-दूर से श्रद्धालु आए हैं, समाजसेवी रश्मि पटेल, कथा के यजमान, विक्रांत पटेल, रश्मि पटेल, भावपूर्ण भजन गायक जगदीश भाटिया जी, दीपक भाटिया जी, विनोद खंडेलवाल, श्याम, भोला ,और भी बहुत से दूर से श्रोता जन्म कथा को श्रवण कर आनंद प्राप्त किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मानुष पारीक, पुलिस अधीक्षक नगर बरेली द्वारा मंगलवार की परेड का निरीक्षण कर पुलिस लाइन परिसर व शाखाओं का किया भ्रमण

Wed Jul 9 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मानुष पारीक पुलिस अधीक्षक (नगर) बरेली द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, बरेली ग्राउण्ड़ में आयोजित मंगलवार परेड की सलामी लेने के पश्चात परेड का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर परेड में शामिल पुलिसकर्मियों की फिटनेस, वर्दी, और टर्नआउट की जांच की तथा ड्रिल का […]

You May Like

Breaking News

advertisement