रुद्रपुर उत्तराखंड:कांग्रेस के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

कांग्रेस के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

रुद्रपुर: जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कांग्रेस की एक बैठक में कार्यवाहक जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा ने नानकमता क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श के बाद सतनाम सिंह निक्का को नानकमता का नगर अध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की। इसके अलावा जितेन्द्र सिंह को नानकमता पश्चिम क्षेत्र और सतनाम सिंह को दक्षिण क्षेत्र का ब्लाक अध्यक्ष घोषित किया। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के पार्टी प्रत्याशी के नाम को लेकर भी चर्चा की गई। लम्बी चर्चा के बाद नानकमता मे संगठन को मजबूत बनाने के लिए नगर अध्यक्ष और ब्लाक अध्यक्ष पदों के लिए एक राय बनाई गई। जिसमें सतनाम सिंह व जितेन्द्र सिंह को अध्यक्ष पद पर मनोयन पत्र सौंपा। सभी पदाधिकारियों का सभी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओ से स्वागत करते हुए बधाई दी। इस दौरान कार्यवाहक जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि नानकमता नगर अध्यक्ष पद पर अब तक मलूक सिंह खिण्डा दायित्व संभाले हुए थे। लेकिन कुछ समय से वह किसान आंदोलन मे सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं। जिसके चलते उन्होंने खुद सरनाम सिंह निक्का को नगर अध्यक्ष बनाये जाने का प्रस्ताव रखा था। श्री गाबा ने कहा कि सभी की सहमती के बाद नगर अध्यक्ष पद पर सतनाम सिंह का नाम घोषित किया है। गाबा ने कहा कि जनता भाजपा की नीतियों से ऊब चुकी हैं। महंगाई बेरोजगारी भरष्टाचार और किसान विरोधी नीतियां इस भाजपा सरकार को ले डूबेगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा, नगर पंचायत चेयरमैन प्रेम सिंह,पूर्व ब्लाक उपाध्यक्ष बलवंत सिंह, जसवंत सिंह, पूजा अरोरा, गुरविंदर सिंह, सरनाम सिंह, जिंदर सिंह, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा, अनीस सिंह, प्रकाश कुमार, भोला सिंह, चंचल सिंह, सतपाल सिंह, जितेन्द्र सिंह राणा, आदि लोग मौजूद थे। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:पुलिस में रेकर्स परीक्षा खत्म करने की तैयारी, नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव

Fri Aug 20 , 2021
पुलिस में रेकर्स परीक्षा खत्म करने की तैयारी, नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव।प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक उत्तराखंड पुलिस विभाग में रैंकर्स परीक्षा को खत्म करने की तैयारी की जा रही है। अभी तक 33 फीसदी पदों (हेड कांस्टेबल और दरोगा) को रैंकर्स परीक्षा के माध्यम से भरा जाता था, लेकिन […]

You May Like

advertisement