महासमुंद 17 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय पर आबकारी विभाग द्वारा सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आबकारी विभाग द्वारा पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत खैरखूंटा क्षेत्र में छापेमारी कर 76 लीटर हाथ भट्टी महुआ मदिरा जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 15,200 है। आबकारी विभाग ने आरोपी रघुनाथ सेठ के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण क्रमांक 01 कायम किया है। कार्रवाई के दौरान मौके से एक वाहन भी जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20,000 है। यह कार्रवाई थाना पिथौरा क्षेत्र अंतर्गत की गई। इस पूरे प्रकरण की विवेचना आबकारी उपनिरीक्षक नीरज कुमार साहू द्वारा की जा रही है।
जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं।
सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।
जप्त धान का भी भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें – कलेक्टर श्री लंगेह धान उठाव की समीक्षा, लगभग 50 प्रतिशत धान का उठाव किया गया अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति और ई-फाइलिंग पर जोर दिया गया महासमुंद 17 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह 10ः30 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष […]