तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की वन उपज की अवैध अभिवहन के विरुद्ध कार्यवाही

तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की वन उपज की अवैध अभिवहन के विरुद्ध कार्यवाही *
प्रभागीय वनाधिकारी श्री संदीप कुमार तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी गौला श्री ध्रुव सिंह मर्तोलिया के निर्देशन में दिनांक 16 मार्च 2021 को समय 3.00 बजे डौली वन क्षेत्र के गश्ती दल द्वारा रजिस्ट्रेशन नंबर UK 06 CA 6294 एक टाटा पिकअप को वन उपज रेता लगभग 30 कु हल्द्वानी बरेली हाईवे के किच्छा बाईपास पर अवैध अभिवहन पाए जाने पर वाहन को अपने कब्जे में लेकर विभागीय संसाधनों से लालकुआ वन परिसर में सुरक्षित खड़ा कर दिया गया। रेंजर अनिल जोशी ने बताया कि उक्त वाहन अवैध रूप से रेता खनन कर किच्छा को ले जा रहा था। प्रकरण की जाँच की जा रही है। प्राथमिक रुप से IFA 1927 की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर वाहन सीज कर दिया गया है। रेंजर अनिल जोशी ने बताया की वन उपज से संबंधित अवैध कार्यों के विरुद्ध प्रभागीय वनाधिकारी के नेतृत्व में सख़्त कार्यवाही की जा रही है।
टीम में डिप्टी रेंजर मनोज जोशी वन दरोगा शिव सिंह डांगी कुलदीप पांडे दिनेश पंत , , सामयिक कर्मी अर्जुन भाकुनी, किसन सुयाल, सुरेंद्र , अमजद ,हिमांशु देउपा, दीवान दसोनी आदि थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਟਰੇਸ ਕੀਤੇ ਗਏ 103 ਮੋਬਾਇਲ ਫੋਨਾਂ ਨੂੰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਅਸਲ ਮਾਲਕਾਂ ਨੂੰ ਸੌਂਪੇ ਗਏ : ਐੱਸ ਐੱਸ ਪੀ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ

Tue Mar 16 , 2021
ਟਰੇਸ ਕੀਤੇ ਗਏ 103 ਮੋਬਾਇਲ ਫੋਨਾਂ ਨੂੰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਅਸਲ ਮਾਲਕਾਂ ਨੂੰ ਸੌਂਪੇ ਗਏ : ਐੱਸ ਐੱਸ ਪੀ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 16 ਮਾਰਚ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]: ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੁਲਿਸ ਮੁੱਖੀ ਭਾਗੀਰਥ ਸਿੰਘ ਮੀਨਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਨੇ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਦੌਰਾਨ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਕੁਝ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਗੁੰਮ ਹੋਏ ਮੋਬਾਇਲ ਫੋਨ […]

You May Like

advertisement