खनिज विभाग द्वारा अवैध परिवहन पर कार्यवाही

06 वाहनों को किया गया जब्त

कोंडागांव, 25 मई 2025/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार जिला कोण्डागांव अंतर्गत खनिज विभाग के द्वारा जिले में खनिजों के अवैध परिवहन, उत्खनन एवं भण्डारण की जांच करते हुए कार्यवाही की गई है। वाहनों में आवश्यक दस्तावेज एवं वैद्य अनुमति प्रस्तुत नहीं करते हुए 02 ट्रैक्टर रेत का अवैध परिवहन करते, 03 हाईवा गिट्टी का अवैध परिवहन करते एवं 01 ट्रैक्टर ईंट का अवैध परिवहन करते पाया गया। जिसे जप्त कर खनिज नियमावली अनुसार प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही किया गया। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से लगातार निगरानी की जा रही है। शासन के निर्देशानुसार खनिज संपदा के संरक्षण के लिए मानिटरिंग करते हुए कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाये जाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुशील कुमार दलित नौजवान की हत्या को लेकर समाजवादी पार्टी आजमगढ़ का प्रतिनिधि मंडल एस पी से मिल कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की की मांग

Mon May 25 , 2026
समाजवादी पार्टी आजमगढ़ का प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव विधायक , विधायक अखिलेश यादव के नेतृत्व में दिनांक 20 म‌ई 2026 को थाना मुबारकपुर ग्राम रानीपुर में अपराधियों द्वारा गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके सुशील कुमार दलित नौजवान की हत्या कर दी गई व […]

You May Like

Breaking News

advertisement