खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर की गई कार्रवाई: 12 ट्रैक्टर व 3 हाइवा जब्त

जांजगीर-चांपा 24 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोकथाम हेतु खनिज विभाग के उडनदस्ता दल द्वारा जिले के केवा, नवापारा, भादा, पुछेली, पिपरदा, बम्हनीडीह, केराकछार, खोरसी, देवरघटा, शिवरीनारायण आदि क्षेत्र में खनिजो के अवैध परिवहन, भण्डारण, उत्खनन करने वाले वाहनो व स्थानो का औचक जांच किया गया।
      खनि अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान जिले में खनिज रेत के अवैध परिवहन करते कुल 15 प्रकरण दर्ज कर जब्ती की कार्रवाई की गई है। जिसमें खनिज रेत अवैध परिवहन के 09 प्रकरण (06 ट्रेक्टर, 03 हाईवा), मिट्टी (ईंट) के 03 प्रकरण (03 ट्रेक्टर) तथा खनिज चूनापत्थर अवैध परिवहन के 03 प्रकरण (03 ट्रेक्टर) शामिल है। जप्त वाहनों को जिले के जांच क्षेत्र अंतर्गत स्थित थाना, शिवरीनारायण, पामगढ़, बिर्रा, पंतोरा तथा पुलिस लाईन जांजगीर में सुरक्षार्थ रखा गया है।
       खनिजों के अवैध परिवहन के दर्ज प्रकरणों पर अवैध परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के तहत दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर श्री महोबे के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के संबंध में खनिज विभाग द्वारा निरंतर जांच कार्यवाही की जा रही है, जो कि आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

04 वाहनों पर अवैध ओवरलोडिंग के विरूद्ध हुई कार्यवाही

Tue Mar 24 , 2026
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत 04 वाहनों पर अवैध ओवरलोडिंग के विरूद्ध हुई कार्यवाही रायबरेलीः- 24 मार्च 2026जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार अन्य जनपदों से आने वाले डम्फरो की खनन टास्क फोर्स की टीम, जिसमें उपजिलाधिकारी डलमऊ सतेन्द्र सिंह व क्षेत्राधिकारी डलमऊ गिरजा शंकर त्रिपाठी व खनन अधिकारी सुरेश (संयुक्त टीम) द्वारा […]

You May Like

advertisement