जिले में अवैध धान भण्डारण पर की गई कार्रवाई

जांजगीर चांपा 22 नवंबर 2022/ जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के तहत् 01 नवम्बर 2022 से धान खरीदी का कार्य प्रारंभ किया गया है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में धान खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर अवैध धान विक्रय करने से रोकने के लिए मंडी अधिनियम के तहत् धान के अवैध भंडारण पर कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत आज मंडी विभाग के अधिकारियों और मैदानी अमलों द्वारा अकलतरा विकासखंड के मनोज नायक किराना शॉप कटघरी में धान भंडारण जांच की कार्रवाई की गई। जिसमें उनके द्वारा 18 क्विंटल धान का कोई भी रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं करने पर मंडी अधिनियम के तहत जप्ती की कार्रवाई की गई। जिले में अवैध धान के भंडारण और विक्रय को रोकने के लिए इस प्रकार की जांच एवं कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<strong>अटक रही थी सांस, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से ठीक हो गया शिवांश</strong>

Tue Nov 22 , 2022
बीमारी की गंभीरता और मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से 12.50 लाख की मिली थी स्वीकृति  जांजगीर-चाम्पा 22 नवंबर 2022/ खेती किसानी से अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले किसान शिवनंदन कश्यप के घर जब शिवांश ने जन्म लिया तो परिवार में सभी की खुशियां कई गुनी बढ़ गई। शिवांश के […]

You May Like

Breaking News

advertisement