शहीदों के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा में उत्साह से शामिल हुए पूर्वांचल प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

तिरंगा यात्रा देश के शहीदों के सम्मान की यात्रा है : सुनील राय।

कुरुक्षेत्र, 10 अगस्त :- पूर्वांचल समाज के लोग हमेशा राष्ट्रहित में आगे रहते हैं। इसलिए कुरुक्षेत्र में भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के बैनर तले शहीदों के सम्मान में निकलने वाली तिरंगा यात्रा में पूर्वांचल समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा में प्रमुख रूप से भूमिका निभाने वाले प्रदेश मीडिया प्रमुख सुनील राय ने कहा कि प्रदेश के नेता व पूर्वांचल वासियों का नेतृत्व कर रहे प्रदेश के कर्मठ कार्यकर्ता उमेश साहनी एवं राजीव राय का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल समाज के लोगों के सहयोग के लिए उमेश साहनी व राजीव राय ने धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है। विधायक सुभाष सुधा, सांसद नायब सैनी व जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने कुरुक्षेत्र जिला में पूर्वांचल समाज को एक मंच पर लाने के लिए प्रदेश संयोजक सुजीत कैमरी का मार्गदर्शन किया है। पूर्वांचल की एकता व तिरंगा यात्रा मंर उनकी ताकत पर बधाई दी और शुभकामनाएं दी। पूर्वांचल प्रकोष्ठ की बढ़ती ताकत को देखते हुए कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी ने सुनील राय, उमेश साहनी और राजीव राय को बधाई दी और भविष्य में पूर्वांचल समाज के लिए वह हमेशा तत्पर रहने का भरोसा दिलाया।
तिरंगा यात्रा में शामिल होते हुए पूर्वांचल प्रकोष्ठ के लोग।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अजय सैनी बने राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद संत सहयोगी प्रकोष्ठ उत्तरप्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता

Tue Aug 10 , 2021
सेंट्रल डेस्क – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 उत्तरप्रदेश लखनऊ :- राष्टीय संत सुरक्षा परिषद (संत सहयोगी प्रकोष्ठ) उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता के पद पर वरिष्ठ पत्रकार अजय सैनी की नियुक्ति की गई है।अजय सैनी को उत्तर प्रदेश राज्य का प्रवक्ता बनाये जाने पर राष्टीय संत सुरक्षा परिषद […]

You May Like

Breaking News

advertisement