द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल में बच्चों की वेस्ट मटीरियल से वस्तुएं बनाने की करवाई एक्टीविटी

द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल में बच्चों की वेस्ट मटीरियल से वस्तुएं बनाने की करवाई एक्टीविटी-
मोगा, 28 अप्रैल (शालीन शर्मा, जिला संवाददाता, मोगा) :- मोगा शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल (टी.एल.एफ) के आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की घर में पड़े वेस्ट मटीरियल से वस्तुएं बनाने की एक्टीविटी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। स्कूल प्रिंसीपल स्मृति भल्ला ने कहा कि बच्चों ने घरों में पड़े वेस्ट मटीरियल से कई प्रकार की कलाकृत्तियां तैयार की। उन्होंने कहा कि बेकार सामग्रियों से क्राफ्टिंग करना कुछ नया सीखने का सबसे बेहतरीन तरीका है। उन्होंने कहा कि बेकार पड़ी चीजों से क्राफ्ट करना किफायती तो है ही, साथ ही यह बच्चों के अंदर बेकार चीजों को दोबारा इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करना भी है। उन्होंने कहा कि स्कूल की ओर से इस प्रकार की एक्टीविटी का आयोजन करना बच्चों के ज्ञान में बढ़ोत्तरी करना और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाना है। स्कूल की ओर से इस प्रकार की एक्टीविटी का आयोजन आगे भी निरंतर जारी रहेगा। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग, चेयरपर्सन डा. मुस्कान गर्ग, डायरैक्टर सुनीता बाबू, प्रिंसीपल स्मृति भल्ला, मुख्य अध्यापिका रेखा पासी व नैक्सट एजुकेशन की एकैडमिक डीन रचना नारंग ने बच्चों द्वारा वेस्ट मटीरियल से बनाई वस्तुएं व कलाकृत्तियों का ऑनलाइन अवलोकन करते हुए उनकी हौंसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि स्कूल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारना है। इसी उद्देश्य से इस प्रकार की एक्टीविटी का आयोजन किया जाता है।
फोटो कैप्शन-मोगा के द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी वेस्ट मटीरियल से बनाई एक्टीविटी में बनाई कलाकृत्ति दिखाते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਘਰ ਘਰ ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਅਤੇ ਕਾਰੋਬਾਰ ਮਿਸ਼ਨ

Wed Apr 28 , 2021
ਘਰ ਘਰ ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਅਤੇ ਕਾਰੋਬਾਰ ਮਿਸ਼ਨ-(ਐਸ.ਬੀ.ਆਈ. ਵਿੱਚ ਨਿਕਲੀਆਂ ਬੰਪਰ ਆਸਾਮੀਆਂ ਦੀ ਮੁਫ਼ਤ ਤਿਆਰੀ ਕਰਵਾਏਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਦਫ਼ਤਰ ਮੋਗਾ)(ਕੋਚਿੰਗ ਲੈਣ ਦੇ ਚਾਹਵਾਨ http://tinyurl.com/SBIMoga ਉੱਪਰ ਕਰਵਾਉਣ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ-ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਅਫ਼ਸਰ)ਮੋਗਾ, 28 ਅਪ੍ਰੈਲ:(ਸ਼ਾਲੀਨ ਸ਼ਰਮਾ, ਜਿਲਾ ਇੰਚਾਰਜ, ਮੋਗਾ) –ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਘਰ-ਘਰ ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਅਤੇ ਕਾਰੋਬਾਰ ਮਿਸ਼ਨ ਤਹਿਤ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰ ਤੇ ਸਥਿਤ ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਦਫ਼ਤਰਾਂ ਜਰੀਏ ਜਿੱਥੇ […]

You May Like

advertisement