नशा न सिर्फ स्वास्थ्य को खतरे में डालता है, बल्कि व्यक्ति को हर तरह से क्षति पहुँचाता है- सीताराम पांडेय

आजमगढ़। भारत विकास परिषद शाखा आजमगढ़ के तत्वावधान में अटलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में ‘नशा मुक्ति अभियान’ चलाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में प्रांतीय गतिविधि सह-संयोजक (संस्कार) सीताराम पांडेय ने कहा कि नशा न सिर्फ स्वास्थ्य को खतरे में डालता है, बल्कि व्यक्ति को हर तरह से क्षति पहुँचाता है। शाखा अध्यक्ष डॉ. देवेश दूबे ने जोर देकर कहा कि नशा केवल मानसिक संतुलन ही नहीं बिगाड़ता, बल्कि समाज में अपराध और हिंसा को भी बढ़ावा देता है।
गतिविधि संयोजक (संस्कार) रमाकांत वर्मा ने ‘नशा नाश करता है’ का संदेश देते हुए बताया कि इसके कारण व्यक्ति आर्थिक और शारीरिक, दोनों रूपों से बर्बाद हो जाता है। वहीं डॉ. निरंकार प्रसाद श्रीवास्तव ने युवाओं को सचेत करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें विशेष रूप से इस लत से बाहर निकलना होगा। गोविंद दूबे ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नशा हर हाल में समाज और देश के लिए एक बड़ा खतरा है। कार्यक्रम का कुशल संचालन सचिव कौशल कुमार राय ने किया। इस अवसर पर पवन अग्रवाल, संजय श्रीवास्तव, आनंद प्रसाद श्रीवास्तव, प्रधान सुनील मौर्य, ज्ञानेश्वर, सुनील विश्वकर्मा सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अग्रवाल समाज की नई कार्यकारिणी का भव्य सम्मान समारोह संपन्न

Wed Jun 3 , 2026
अग्रवाल समाज की नई कार्यकारिणी का भव्य सम्मान समारोह संपन्न आजमगढ़। नगर के पुरानी कोतवाली स्थित अग्रवाल धर्मशाला में श्री अग्रवाल हितकारिणी न्यास ट्रस्ट, श्री अग्रवाल धर्मशाला एवं भंडार तथा श्री अग्रसेन पुस्तकालय की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के लिए एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में […]

You May Like

Breaking News

advertisement