जगदलपुर 09 जून 2025/ सप्ताह के प्रथम दिन सोमवार को कलेक्टर हरिस एस के निर्देशन पर जिला कार्यालय के आस्था सभाकक्ष में कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया गया। अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल ने जनदर्शन में उपस्थित आवेदकों से माँग और शिकायत प्राप्त कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान अपर कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं।
सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।
ग्रामीणों को साफ पानी का उपयोग एवं स्वच्छता के प्रति सजगता बरतने की दी गई समझाइश जगदलपुर 09 जून 2025/ जिले के दरभा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम जूनापानी में पेयजल व्यवस्था पर्याप्त है और यहां के सभी जल स्रोतों का ब्लीचिंग पाउडर एवं लिक्विड क्लोरीन के माध्यम से जल शुद्धिकरण किया […]