अपर कलेक्टर श्री रवि साहू ने जन चौपाल में सुनी लोगों की मांग एवं समस्याएं

महासमुंद 03 फरवरी 2026/ जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित होने वाले जन चौपाल में आज अपर कलेक्टर श्री रवि साहू ने जिले के आमजनों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए। आज जन चौपाल में कुल 41 आवेदन प्राप्त हुए।
जन चौपाल में ग्राम पंचायत ढोड़ सरपंच ने पेयजल की समस्या के सबंध में आवेदन दिए। इसी प्रकार ग्राम बरेकेल पिथौरा निवासी श्री मंशाराम ने त्रुटि सुधार के लिए, ग्राम जोबा महासमुंद निवासी श्री चेतन लाल साहू ने श्रमिक पंजीयन कार्ड में संशोधन के संबंध में एवं ग्राम खरोरा के श्री हुलास चंद्राकर ने पीएम किसान सम्मान निधि की राशि दिलाने हेतु आवेदन किए। इसके अलावा पीएम आवास, रकबा संशोधन, भौतिक सत्यापन त्रुटि सुधार एवं अवैध अतिक्रमण आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री आशीष कर्मा, श्रीमती सृष्टि चंद्राकर सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्रामीण युवतियों के लिए ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर

Tue Feb 3 , 2026
09 फरवरी तक कर सकते हैं पंजीयन महासमुंद 3 फरवरी 2026/ जिले के ग्रामीण युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा निःशुल्क 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। निदेशक बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी निःशुल्क प्रशिक्षण […]

You May Like

advertisement