अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बलबीर सिंह और श्री बी पी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर आरपीएफ के जवानों की बाइक रैली को किया रवाना

फिरोजपुर दिनांक-04.07.2022 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=

फिरोजपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव के सन्दर्भ में विभिन्न गतिविधियों की योजना बनाई गई है जैसे बाइक रैली, सम्पूर्ण मंडल में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण, स्वतंत्रता सेनानियों / उनके परिवार के सदस्यों को सम्मानित करना, स्वच्छता अभियान, स्टेशनों पर जल सेवा और सम्पूर्ण मंडल में सेवा से सम्बंधित कार्यक्रम। 

आज दिनांक 04 जुलाई, 2022 को आरपीएफ के जवानों ने एक बाइक रैली निकाली जिसे अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बलबीर सिंह और श्री बी.पी. सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बाइक रैली मंडल के विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए उत्तर रेलवे, प्रधान कार्यालय, नई दिल्ली पहुँचेगी तथा ऐसी बाइक रैली उत्तर रेलवे के अन्य मंडलों से भी निकाली गई है जो कि नई दिल्ली में सम्मिलित होकर जलियांवाला बाग जाएगी। इसके अलावा एक एलईडी से लैस वाहन मंडल के 18 स्थानों से सेवा पहल के रूप में गुजरेगा जिसके द्वारा रेलवे सुरक्षा बल के असाधारण कार्यों को वीडियो ग्राफिक संदेशों का प्रयोग करके प्रदर्शित किया जाएगा।

 फिरोजपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल द्वारा पूरे मंडल में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया जाएगा जिसके अंतर्गत मंडल के विभिन्न स्थानों पर 20 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इन पौधों की उचित देखभाल की जिम्मेदारी पूरे मंडल में रेलवे सुरक्षा बल के नामित अधिकारियों की होगी। यह गतिविधियां 15 अगस्त, 2022 तक जारी रहेंगी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अम्बेडकर नगर :रामनगर विद्युत उप केंद्र के उपभोक्ता हुए परेशान विद्युत कटौती से जनता में त्राहि-त्राहि

Mon Jul 4 , 2022
रामनगर विद्युत उप केंद्र के उपभोक्ता हुए परेशान विद्युत कटौती से जनता में त्राहि-त्राहि अंबेडकर नगर विद्युत उप केंद्र रामनगर के विद्युत कटौती से उपभोक्ता हो गए परेशान दिन में बिजली आए दिन गायब रहती है मुश्किल से 2-3 घंटे दी जाती है अब रात में भी बिजली आए दिन […]

You May Like

Breaking News

advertisement