अपर पुलिस अधीक्षक, उत्तरी बरेली महोदय द्वारा थाना बहेड़ी का वार्षिक निरीक्षण कर संबंधित को दिए आवश्यक दिशा- निर्देश

अपर पुलिस अधीक्षक, उत्तरी बरेली महोदय द्वारा थाना बहेड़ी का वार्षिक निरीक्षण कर संबंधित को दिए आवश्यक दिशा- निर्देश

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मुकेश चन्द्र मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक, उत्तरी बरेली द्वारा थाना बहेड़ी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, मेस, कम्प्यूटर कक्ष, थाना परिसर, कर्मचारी बैरक आदि का भौतिक रूप से भ्रमण कर जायजा लिया गया। साथ ही थाना कार्यालय में प्रचलित अभिलेखों को चैक किया गया। कुछ अभिलेखों में गोस्वारा अपूर्ण पाये जाने पर संबंधित को अभिलेखों को अद्यावधिक करने हेतु निर्देश दिये गये। महोदय द्वारा थाने की साफ सफाई सही पाये जाने पर पुलिस कर्मियो की प्रसंशा की गयी। महोदय द्वारा अपराध, जनसुनवाई व शासन की प्राथमिकताओं की समीक्षा की गयी, तत्पश्चात थाना बहेड़ी पर कार्यरत सभी उपनिरीक्षकों की मीटिंग कर शासन/उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया।
तत्पश्चात महोदय द्वारा थाना बहेड़ी क्षेत्रांतर्गत अपराध नियंत्रण, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा आमजन में सुरक्षा भावना जागृत करने के दृष्टिगत मुख्य मार्गों व सार्वजनिक स्थानों पर पैदल गश्त की गयी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बहेड़ी, प्रभारी निरीक्षक बहेड़ी एवं अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की मेजबानी में उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने 12 मांगो को पूरा करने का दिया आश्वासन

Thu Jan 16 , 2025
हरियाणा सरकार इंडस्ट्रीज के साथ” कार्यक्रम आयोजित। फरीदाबाद,प्रमोद कौशिक 16 जनवरी :फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की मेजबानी में “हरियाणा सरकार इंडस्ट्रीज के साथ” कार्यक्रम में फरीदाबाद आईएमटी के प्रधान वीरभान शर्मा तथा शहर की अन्य औद्योगिक संगठनों एफआईए एफसीसीआई, एमएएफ, लघु उद्योग भारती डीएलएफ , सेक्टर.31,सेक्टर 58,एसआईए के प्रधानों की […]

You May Like

advertisement