अन्याय अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ेगी अधिकार सेना : अमिताभ ठाकुर

अन्याय अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ेगी अधिकार सेना : अमिताभ ठाकुर

आलापुर( अम्बेडकरनगर)|आम जनता को राजनैतिक दलों के द्वारा संचालित अन्याय,अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरूद्ध जागरुक व सचेत किया जाना चाहिए जिसके लिए जबरिया रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने अधिकार सेना नाम से एक नए राजनैतिक दल का गठन किया है। जिसके संगठन विस्तार और पार्टी विजन को जनसभा में अमिताभ ठाकुर द्वारा बताया गया।
ठाकुर ने बताया कि जानता को न्याय दिलाना पार्टी की पहली प्राथमिकता है। खुद की छवि से जानता के दिलोंमें रहने का प्रयास पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता करेगा। प्रशासनिक सेवा में रहकर भी अमिताभ ठाकुर ने जनता के हित की लड़ाई लड़ते रहे हैं। प्रेसवार्ता में ठाकुर ने बताया कि जनता के हक हकूक की लड़ाई और भ्रष्टाचारियों को बेनकाब करने का खामियाजा भी उन्हे भुगतना पड़ा है। प्रदेश व केन्द्र सरकार बदले कीभावना से कार्य कर रही है। और जनता के पैसे को जनता को अपना बताकर लौटने वाले कमीशनखोरों को जनता सबक सिखा देगी। जनता को उसके अधिकारों के प्रति जागरूक करना हमारा (अधिकार सेना) कर्तव्य है।
जनता हमेेशा थाने व तहसील का चक्कर काटती रहती है लेकिन जिम्मेदार भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा उन्हें गुमराह करके दौड़ाया जाता है। जिससे निजात दिलाने का कार्य हमारी पार्टी करेगी। ठाकुर ने बताया कि अधिकार मांगने से नहीं मिले तो छीन लेना चाहिए। जनसभा में उपस्थित अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर ने बताया कि जब अपने अधिकार न मिलें तो उसे छीन लिया जाना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों, सम्भ्रांत एवं वरिष्ठ नागरिकों ने अमिताभ ठाकुर का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उक्त कार्यक्रम में इं डीएसपी मिश्रा को अयोध्या मंडल का प्रभारी, एवं रजनीश त्रिपाठी को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पार्टी में पदेन कार्यकर्ता संदीप कुमार शुक्ल को नवसृजित नगर पंचायत जहांगीरगंज से चेयरमैन पद के प्रत्याशी हेतु सहमति दी गई। कृष्ण कुमार , महेश पांडेय,दयाराम, मंजीत यादव, एडवोकेट भूपेन्द्र मिश्र, अखिलेश तिवारी, इंद्रमणि पांडेय, बाबू सतीश सिंह, पूर्व प्रधान रामगोपाल मिश्र आदि मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र विश्वविद्याल में नवनियुक्त सभी सहायक प्रोफेसर के लिए इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

Sun Sep 11 , 2022
कुरुक्षेत्र विश्वविद्याल में नवनियुक्त सभी सहायक प्रोफेसर के लिए इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा होंगे मुख्यातिथि। कुरुक्षेत्र, 11 सितम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में नव नियुक्त सभी सहायक प्रोफेसर के लिए साप्ताहिक इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ […]

You May Like

Breaking News

advertisement