आदि कर्मयोगी अभियान-ब्लॉक स्तर मास्टर ट्रेनिंग का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू जनजाति परिवारों को विकास की मुख्यधारा में शामिल करना

कोरिया 01 सितम्बर 2025/ जिले के लाईवलीहुड कॉलेज बैकुंठपुर में, आदि कर्मयोगी अभियान के जिला प्रभारी अधिकारी श्री प्रमोद कुमार की मौजूदगी में, ब्लॉक स्तर मास्टर ट्रेनर का तीन दिवसीय रेस्पॉन्सिव गवर्नेस प्रोग्राम आयोजित किया गया।

सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, श्रीमती ऊषा लकड़ा ने बताया कि यह प्रशिक्षण 3 सितंबर 2025 तक चलेगा, जिसमें विभिन्न विभागों के 15 कर्मचारी और 2 एनजीओ को ब्लॉक स्तर के मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा।

आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत कोरिया जिले के 154 ग्रामों का चयन किया गया है, जहां बुनियादी सुविधाओं और सरकार की 25 योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जिला स्तर व ब्लॉक स्तर के मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, तत्पश्चात इसके बाद, ग्रामीण स्वयंसेवकों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रत्येक चयनित ग्राम में ‘आदि सेवा केंद्र’ स्थापित किए जाएंगे, जिला प्रभारी अधिकारी श्री प्रमोद कुमार ने मास्टर ट्रेनरों को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शासन जनजाति परिवारों को विकास की मुख्यधारा में शामिल करने के यह अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि, आदि कर्मयोगी अभियान का उद्देश्य प्रशासन को अधिक संवेदनशील, जवाबदेह और परिणामोन्मुख बनाना है। यह कार्यक्रम शासन का मूल आधार जनता की सेवा को स्थापित करता है। जनता का विश्वास बनाए रखना और उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही कर्मयोग है।  

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित राम पैकरा, उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना राजवाड़े, जिला पंचायत सदस्य गीता राजवाड़े, जिला एवं ब्लॉक स्तर के मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बहादुर कलारिन सम्मान व वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी स्मृति पुरस्कार हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित

Mon Sep 1 , 2025
कोरिया 01 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष करने वाली तथा उनके उत्थान, वीरता, शौर्य, साहस तथा आत्मबल को सषक्त करने व राज्य की महिलाओं को प्रोत्साहित करने व उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रतिवर्ष बहादुर कलारिन सम्मान तथा वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी […]

You May Like

Breaking News

advertisement