नारी शक्ति पुरस्कार के लिए आवेदन 31 अक्टूबर तक : अदिति

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

पुरस्कार के लिए चुनी जाने वाली महिलाओं को 8 मार्च, 2023 को किया जाएगा पुरस्कृत।

कुरुक्षेत्र 2 सितंबर : आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। एसडीएम एसडीएम अदिति कहा कि आवेदन ऑनलाइन पोर्टल अवार्डस.जीओवी.इन पर 31 अक्टूबर तक भिजवाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं या संस्थाओं ने महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के सामाजिक उत्थान एवं उनकी आत्मनिर्भरता के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं, वे राष्ट्रीय नारी शक्ति पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एसडीएम ने कहा कि नारी शक्ति पुरस्कार के लिए आवेदक महिला की आयु कम से कम 25 वर्ष होनी चाहिए तथा जो भी संस्था इस पुरस्कार के लिए आवेदन करे, वह पिछले पांच वर्षों से काम कर रही हो। उन्होंने कहा कि अवार्डस.जीओवी.इन पोर्टल पर 31 अक्टूबर तक पुरस्कार के लिए आवेदन किया जा सकता है। पुरस्कार के लिए चुनी जाने वाली महिलाओं को 8 मार्च, 2023 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुलपति डॉ. बलदेव कुमार बने केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद के गवर्निंग बॉडी के सदस्य

Fri Sep 2 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र : श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. बलदेव कुमार को भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद के गवर्निंग बॉडी के सदस्य नियुक्त किया गया है। सदस्य नियुक्त होने पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों […]

You May Like

advertisement