आजमगढ़ के गोपालपुर गांव में झंडा लगाने को लेकर विवाद, क्षेत्र में तनाव,प्रशासन अलर्ट

आजमगढ़ के गोपालपुर गांव में झंडा लगाने को लेकर विवाद, क्षेत्र में तनाव,प्रशासन अलर्ट

आजमगढ़ से एक महत्वपूर्ण समाचार सामने आया है।मेंहनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में झंडा लगाने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।दोनों पक्षों मे हाथापाई होने लगी दोनों पक्षों से ईट पत्थर भी चले और कई लोग घायल भी हुए है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गांव के मुख्य द्वार पर पहले से तिरंगा और बजरंग दल का झंडा लगा हुआ था। इसी बीच कुछ अराजक तत्वों द्वारा वहां पर पहले से लगे हुए तिरंगे झंडे को उतार कर बाबा साहब का झंडा लगा दिया गया, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया।घटना के बाद गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण तथा आसपास के लोग मेंहनगर थाने पर एकत्र हो गए। पुलिस ने मौके पर मौजूद शरारती तत्वों की पहचान शुरू कर दी है और उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।फिलहाल पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और इलाके में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए अतिरिक्त पीएसी बल तैनात किया गया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभु श्री राम पहुंचे या ना पहुंचे पर उनका चरित्र अवश्य पहुंचना चाहिए -उमेश दास

Mon Apr 13 , 2026
आजमगढ़ । हरिऔध कला भवन में श्री बालाजी ट्रस्ट सेवा समिति द्वारा रामायण महोत्सव का आयोजित किया गया। रामायण महोत्सव के संयोजक उमेश दास ने बताया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अयोध्या धाम के हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास जी एवं विशिष्ट अतिथि शीतला धाम चौकिया जौनपुर के महंत […]

You May Like

Breaking News

advertisement