अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, वन भूमि में बनी मजार ध्वस्त

उत्तराखंड देहरादून
अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, वन भूमि में बनी मजार ध्वस्त,
सागर मलिक

अवैध अतिक्रमण पर जिला प्रशासन का कड़ा प्रहार जारी; वन भूमि में बनाई गई मजार ध्वस्त

सरकारी भूमि अतिक्रमण पर निरंतर जारी रहेगा जिला प्रशासन का परावर्तन एक्शन

Corbetthalchalदेहरादून, जिलाप्रशासन देहरादून ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर किए गए निर्माण को हटा दिया गया है। नवादा परिसर में जंगल में अवैध निर्माण कर बनाई गई मजार को आज ध्वस्त कर दिया। जिला प्रशासन को शिकायत प्राप्त हुई थी नवादा में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कर मजार बनाई गई है।

इस मजार को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा जिला प्रशासन से आपत्ति दर्ज कराई गई थी, जिला प्रशासन ने मजार के संरक्षकों को नोटिस जारी किया। नियत प्रक्रिया के अंतर्गत आज नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह एवं उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से उक्त अवैध ढांचे को ध्वस्त कर दिया।

विद्यालय प्रशासन ने भी इस अवैध निर्माण की शिकायत जिला प्रशासन से की थी, जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की गई।

वन विभाग, पुलिस के अधिकारी सहित जिला प्रशासन के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

117 योग प्रशिक्षितों की शीघ्र होगी तैनाती, डॉ रावत

Thu Aug 28 , 2025
उत्तराखंड देहरादून117 योग प्रशिक्षितों की शीघ्र होगी तैनाती, डॉ रावत सागर मलिक आगामी 28, 29 व 30 अगस्त को अभ्यर्थियों के होंगे साक्षात्कार श्रेष्ठता सूची के अनुरूप महाविद्यालयों में आउटसोर्स से मिलेगी तैनाती देहरादून। प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में 117 अस्थाई योग प्रशिक्षितों को शीघ्र तैनाती दी जायेगी। उच्च शिक्षा […]

You May Like

Breaking News

advertisement