उत्तराखंडअवैध खनन पर प्रशासन का हंटर, जेसीबी और पोकलैंड समेत 4 वाहन सीज

सागर मलिक

7.20 लाख अर्थदंड
*अवैध खनन पर प्रशासन का हंटर; जेसीबी, पोकलैण्ड सहित 4 वाहन सीज; 7.20 लाख अर्थदण्ड

कुठालगेट के समीप निर्माणाधीन साईट मिली थी अवैध खनन की शिकायत

डीएम के निर्देश; एसडीएम मसूरी पंहुची मौके पर वाहन जब्त; सील*

देहरादून दिनांक 29 जुलाई 2025, (सू.वि), जिले के कुठालगेट क्षेत्र में निर्माणाधीन साईट पर अवैध खनन मिलने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी मसूरी के नेतृत्व में जिला प्रशासन पुलिस की टीम द्वारा मौके पर जाकर अवैध खनन में सलिंप्त जेसीबी, पोकलैण्ड मशीन तथा खनन का परिवहन कर रहे 2 पिकअप को सील कर कुठालगेट पुलिस चौकी में खड़ा कर दिया तथा जेसीबी, पोकलेण्ड मशीन को मौके पर ही सील करते हुए 7.20 लाख का अर्थदण्ड की कार्यवाही की गई है तथा सम्बन्धित वाहन स्वामियों के विरूद्ध मुकदमें दर्ज कर दिए गए है।

जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश पर जिला प्रशासन अवैध खनन निरंतर कार्यवाही की जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा खनन की शिकायतों के निराकरण हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। कुठालगेट के समीप जिला प्रशासन को निर्माणाधीन साईट पर अवैध खनन की शिकायतें प्राप्त हो रही थी जिस पर डीएम ने कार्यवाही के निर्देश दिए फलस्वरूप खनन लिप्त वाहन उपकरण सीज करते हुए 7.20 लाख का अर्थदण्ड लगाया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड पूर्व भाजपा महिला नेता और प्रेमी को तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया गया

Wed Jul 30 , 2025
सागर मलिक नाबालिक बेटी के यौन शोषण का मामला उत्तराखंड में नाबालिग बेटी के यौन शोषण के मामले में पूर्व भाजपा नेता और उसके प्रेमी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने महिला नेता और उसके साथी सुमित पटवाल […]

You May Like

advertisement