7 फरवरी से प्रशासनिक अधिकारी करेंगे कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण

जांजगीर-चांपा, 06 फरवरी, 2022/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने शासन द्वारा लागू सप्ताह में पांच दिवस कार्यप्रणाली का जिले में कड़ाई पूर्वक क्रियान्वयन और अधिकारियों, कर्मचारियों की सुबह 10 से शाम 5.30 बजे तक कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करने प्रशासनिक अधिकारियों को विभागीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। यह निरीक्षण 7 फरवरी ( सोमवार) से नियमित रूप से किया जाएगा।छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग  द्वारा राज्य के मंत्रालय, विभागाध्यक्ष कार्यालयों तथा समस्त मैदानी कार्यालयों हेतु कार्यावधि सुबह 10:00 बजे से सायं 5:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने शासन की उक्त अधिसूचना के परिपालन हेतु जिले में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर,डिप्टी कलेक्टरों को आपस में समन्वय स्थापित कर आगामी 07 फरवरी (सोमवार) से आगामी आदेश तक  जिला मुख्यालय के समस्त विभाग,कार्यालयों में प्रातः 10:15 तक एवं सायं 5:15 बजे आकस्मिक निरीक्षण करने  के निर्देश दिए हैं।इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व)  को अपने क्षेत्रान्तर्गत विभाग,कार्यालयों में प्रातः 10:15 तक और ‌सायं 5:15 बजे आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सभी निरीक्षण कर्ता अधिकारियों को विभागों, कार्यालयों का निरीक्षण के बाद उसी दिन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड: दीया चौधरी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, खिताब से चूकि,

Sun Feb 6 , 2022
दीया चौधरी ख़िताब से चुकी, किया उत्कृष्ठ प्रदर्शनहेरिटेज स्कूल, नार्थ कैम्पस स्कूल, सहस्तरधारा रोड की 12 वर्षीय कु. दीया चौधरी ने नेशनल सीरीज ऑफ़ द आल इंडिया टेनिस एसोसिएशन की 16 वर्षीय वर्ग की टेनिस प्रतियोगिता के संघर्षपूर्ण ख़िताबी मुकाबले मे रनरसअप रही lपंजाब के जिला जालंधर मे आयोजित अंडर […]

You May Like

advertisement