स्वच्छ ऊर्जा को अपनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता : नवीन जिन्दल

सांसद नवीन जिन्दल ने स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।
सांसद नवीन जिन्दल ने स्वच्छ ईंधन बस में यात्रा कर एलिवेटेड ट्रैक व थानेसर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण।
यात्रियों से संवाद करने के बाद रेलवे अधिकारियों को दिए स्टेशन को आदर्श बनाने के महत्वपूर्ण सुझाव।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 17 जुलाई : सांसद नवीन जिन्दल ने शुक्रवार को इलेक्ट्रिक बस में यात्रा कर थानेसर रेलवे स्टेशन और कार्यक्रम स्थल श्रीमद्भगवद्गीता सदन पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छ ईंधन के अधिकाधिक उपयोग का संदेश देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए स्वच्छ ऊर्जा को अपनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
सांसद नवीन जिन्दल ने एलिवेटेड ट्रैक एवं नवनिर्मित थानेसर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह एलिवेटेड ट्रैक कुरुक्षेत्र के विकास में एक ऐतिहासिक कदम है। इससे शहर दो हिस्सों में बंटने की समस्या दूर होगी, वर्षों से लोगों को परेशानी का कारण बने पांच रेलवे फाटक समाप्त होंगे और यातायात अधिक सुगम, सुरक्षित तथा तेज़ होगा। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से विभिन्न सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की तथा स्टेशन के संचालन और यात्री सुविधाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।निरीक्षण के दौरान सांसद नवीन जिन्दल ने स्टेशन को और अधिक आधुनिक, सुविधाजनक एवं आदर्श रेलवे स्टेशन बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यात्रियों की सुविधा, स्वच्छता, सुगम आवागमन, दिव्यांगजन-अनुकूल व्यवस्थाएं, बेहतर सूचना प्रणाली तथा सौंदर्यीकरण जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
इस दौरान सांसद नवीन जिन्दल ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों से भी आत्मीय संवाद किया। उन्होंने यात्रियों से स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा स्टेशन को स्वच्छ रखने का भी आग्रह किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद सांसद नवीन जिन्दल एक बार फिर आधुनिक थानेसर रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां से उन्होंने जिन्दल हाउस, मोहन नगर तक की यात्रा ई-रिक्शा से की। इस दौरान उन्होंने स्वच्छ एवं हरित परिवहन को बढ़ावा देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और नागरिकों से प्रदूषण कम करने के लिए अधिकाधिक स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन साधनों को अपनाने की अपील की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वन अधिकार पत्र धारकों की समस्याओं के निराकरण हेतु 24 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

Fri Jul 17 , 2026
जांजगीर-चांपा 17 जुलाई 2026। वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत जिले में वितरित व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वन अधिकार पत्रों के धारकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने के लिए आदिम जाति विकास विभाग द्वारा विशेष पहल की जा रही है।     सहायक आयुक्त आदिवासी […]

You May Like

Breaking News

advertisement