कला-संस्कृति से सजी ‘एक शाम अपनों के नाम’, दिवंगत कलाकारों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

कला-संस्कृति से सजी ‘एक शाम अपनों के नाम’, दिवंगत कलाकारों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : शहर में आयोजित भावपूर्ण कार्यक्रम ‘एक शाम अपनों के नाम’ में दिवंगत कलाकारों की स्मृति को नमन किया गया। कला और संस्कृति से सजी इस संध्या में बड़ी संख्या में कलाकारों ने भाग लिया और अपने गीतों, भजनों व वक्तव्यों के माध्यम से दिवंगत कलाकारों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। खुशलोक हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. विनोद पागरानी ने कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत कलाकारों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कलाकारों के योगदान को समाज की अमूल्य धरोहर बताया और कहा कि उनकी स्मृतियाँ सदैव प्रेरणा देती रहेंगी।
कार्यक्रम में सिर्फ दिवंगत कलाकारों को ही याद करके श्रद्धांजली नहीं दी गई अपितु दिवंगत कलाकारों के परिवार जनों को भी इस मंच से सम्मानित किया गया। आयोजन में मौजूद कलाकारों और नागरिकों ने एक स्वर में कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल दिवंगत कलाकारों को सम्मान देने का माध्यम हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को कला-संस्कृति से जोड़ने और उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा भी देते हैं। संस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरीश कठेरिया ने बताया कि पूरे कार्यक्रम के दौरान भावनाओं और संवेदनाओं का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने उपस्थित सभी जनों के हृदय को गहराई तक छू लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रेलवे लाइन के पास तालाब में सिंघाड़े की फसल देखने लाइन पार जा रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Sun Sep 21 , 2025
रेलवे लाइन के पास तालाब में सिंघाड़े की फसल देखने लाइन पार जा रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के रुकुमपुर गांव के पास रेलवे लाइन के पास मौजूद तालाब में सिंघाड़े की फसल को देखने लाइन […]

You May Like

Breaking News

advertisement