अधिवक्ता दबे कुचले समाज को लड़ कर दिलाता है न्याय=गुड्डू जमाली


=अधिवक्ता समिति सगड़ी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ।
सगड़ी (आजमगढ़): अधिवक्ता समिति सगड़ी के नवनिर्वाचित पदाधिकारी और सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए एमएलसी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने कहा कि अधिवक्ता समाज की और अटूट कड़ी है। वह समाज के दबे कुचले लोगों को लड़कर न्याय दिलाता है। वह ऐसे लाचार और बेबस लोगों की लड़ाई लड़कर न्याय दिलाता है जिनके आगे पीछे कोई नहीं रहता।
समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वकील देश की न्याय प्रणाली में योगदान देकर समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा ने कहा कि वकालत केवल एक पेसा नहीं है बल्कि यह जन सेवा का माध्यम है। अच्छी सोच वाले वकील समाज समाज के कमजोर और वंचित वर्ग को न्याय दिलाने में अपनी भूमिका निभा सकते हैं।
शपथ ग्रहण समारोह को भाजपा लालगंज के पूर्व जिला अध्यक्ष ऋषिकांत राय, समाजसेवी ओंकार नाथ राय ने वकीलों की समाज के प्रति भूमिका पर प्रकाश डाला।
मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से शुरू हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया।
तत्पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओंकारनाथ त्रिपाठी, जय राम यादव, मंत्री संतोष राय, कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ला, उपाध्यक्ष सुखदेव दुबे, तारकेश्वर राम, सह मंत्री मोहम्मद नासिर, रविंद्र कुमार गौतम, विपिन कुमार तिवारी सहित सभी सदस्यों को एल्डर कमेटी के मरिकेश्वर मिश्रा ने शपथ ग्रहण कराया। इस अवसर पर शहाबुद्दीन खान, इरफान खान, जगदीश यादव, अनुराग यादव, प्रेम शंकर यादव, आशीष मिश्रा, अनिल सिंह, राधेश्याम मिश्रा, सूर्यभान सरोज, पंकज द्विवेदी आदि लोगों ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन अजय सिंह ने किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़ विश्व पर्यावरण दिवस पर मां के नाम वृक्षारोपण किया गया

Sat Jun 6 , 2026
आजमगढ़ विश्व पर्यावरण दिवस पर मां के नाम वृक्षारोपण किया गया।चंद्रमा ऋषि आश्रम पर प्रदेश के मुख्यमंत्री बाबा योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस पर पीपल का पौधा ढिठोर का पौधा लगाया गया।ग्रामीण सफाई कर्मचारी मुख्यमंत्री जी के सपनों को लगातार साकार करते हुए साफ सफाई करते हुए पौधारोपण करते हुए […]

You May Like

Breaking News

advertisement