
ज
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : अधिवक्ता परिषद ब्रज जिला इकाई बरेली ने डॉ भीमराव अम्बेडकर का जन्म दिवस कोतवाली बरेली के निकट डॉ भीमराव अम्बेडकर पार्क में उत्साह और उमंग के साथ मनाया।अधिवक्ता परिषद ब्रज बरेली के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाज सुधारक एवं भारत के प्रथम कानून मंत्री बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।
जिला मीडिया प्रभारी अधिवक्ता राजीव वर्मा ने बताया कि इस दौरान संगठन के सरंक्षक ईश्वरी प्रसाद वर्मा और पूरन लाल प्रजापति,जिलाअध्यक्ष ओम पाल सिंह,पूर्व जिलाअध्यक्ष अनुज कांत सक्सेना,शासकीय अधिवक्ता सरनाम सिंह,विनोद बाबू कनोजिया,स्वतंत्र पाठक, महामंत्री हजारी लाल,कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा, कमल कुमार,अरविंद सिंह, केपी यादव,सत्य भान सिंह तोमर,अरविंद गौर,रमेश सिंह,जिला मीडिया प्रभारी राजीव कुमार वर्मा,अमित सक्सेना,राणा प्रताप सिंह,रूपेश कुमार,आंचल सक्सेना,प्रेम सिंह,सोम पाल आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

