बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओं के उत्पीड़न के विरोध में अधिवक्ता परिषद ब्रज प्रान्त जिला बरेली ने दिया ज्ञापन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर वहां के बहुसंख्यकों द्वारा लगातार अत्याचार और उत्पीड़न के विरोध में अधिवक्ता परिषद ब्रज प्रान्त जिला इकाई बरेली ने माननीय प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी बरेली के माध्यम से प्रेषित किया।
ज्ञापन के द्वारा बांग्लादेश के हिंदुओं पर हो रहें जुल्म,अत्याचार और उत्पीड़न पर जिला इकाई बरेली ने भारी रोष प्रकट किया ।
ज्ञापन के माध्यम से अधिवक्ता परिषद ब्रज प्रान्त जिला इकाई बरेली ने मांग की कि बांग्लादेश के विरुद्ध कठोर से कठोर सामरिक कार्यवाही की जावे।
बांग्लादेश के प्रति समस्त मानवीय आधार पर लिए गए निर्णय तुरंत निरस्त किया जाए।
मानवीय आधार पर बांग्लादेशियो को उपलब्ध कराया गया चिकित्सीय वीजा अविलंब निरस्त कर बांग्लादेशियों को उनके देश वापस भेजा जाए एवं भविष्य में कोई भी मानवीय आधार पर चिकित्सा वीजा बांग्लादेशियों को ना दिया जाए।
ज्ञापन के द्वारा भारत सरकार से मांग की घोषणा वार्ता ना कर सीधे बांग्लादेश पर कार्यवाही की जाएं जिससे बांग्लादेश के हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार पर विराम लग सकें।
ज्ञापन देने के दौरान पूर्व प्रान्त सदस्य राजेंद्र प्रसाद मम्मा,जिला सरंक्षक ईश्वरी प्रसाद वर्मा एवं पूरनलाल प्रजापति,
जिलाध्यक्ष ओमपाल सिंह,
पूर्व जिलाअध्यक्ष अनुजकांत सक्सेना, महामंत्री हजारी लाल, अरविंद सिंह,सत्यभान सिंह तोमर,अरविंद सिंह गौर,नवीन शर्मा,धीरेन्द्र सक्सेना,कमल कुमार,रमेश सिंह,रूपेश कुमार, मुनीश सक्सेना,अजय शर्मा आदि अधिवक्ता उपस्थित रहें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बस डिपो आज़मगढ़ में चालक–परिचालकों हेतु सामान्य स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 151 का पंजीकरण

Wed Dec 24 , 2025
जनपद आज़मगढ़ के बस डिपो परिसर स्थित बैठक हाल में राज्यव्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के 128 क्रियाशील बस डिपो में कार्यरत चालक, परिचालक एवं सहयोगी स्टाफ के सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के उद्देश्य से एक दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में […]

You May Like

advertisement