एडवोकेट पृथ्वी पुग्गल लगातार 26 वीं बार बने प्रधान

एडवोकेट पृथ्वी पुग्गल लगातार 26 वीं बार बने प्रधान

सनातन धर्म मंदिर महावीर दल

फिरोजपुर का वार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से हुया संपन्न )

मोगा, 18 जनवरी (शालीन शर्मा, जिला संवाददाता, मोगा)

सनातन धर्म मंदिर महावीर दल फिरोजपुर का वार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से हुआ जिसमें एडवोकेट पृथ्वी पुग्गल को 26 वी बार लगातार प्रधान का पदभार उनकी और उनकी कार्यशैली को देखते हुए कार्यकारिणी सदस्यों ने सौंप दिया । एडवोकेट पृथ्वी पुग्गल 1996 से लगातार प्रधान के पद पर आसीन होते आ रहे है। उनकी कार्यशैली एव उनके काम से पंजाब महावीर दल प्रभावित है एव राष्ट्रीय स्तर पर एडबोकेट पृथ्वी पुग्गल की पंजाब महावीर दल के सक्रिय सदस्य के तौर पर पहचान रखते है। 1996 में पुग्गल को प्रधान का पदभार पंडित बाबू राम गणमान्य व्यक्ति फिरोजपुर शहर ने स्वयं अपनी इच्छा से सौंपा था तब मंदिर का आकार बहुत छोटा था। एडबोकेट पृथ्वी पुग्गल और उनकी टीम की बेहतरीन कार्यशैली से मंदिर में बहुत से कार्य हुए मंदिर कमेटी ने साथ लगती जगह लाखों रुपए खर्च करके खरीद की और उसमें बहुत बड़ा हाल का निर्माण किया। जिसमें बजरंग बली की स्थापना की, हाल के ऊपर लंगर हाल का निर्माण किया और कमेटी के बैठने के लिए छोटा सा ऑफिस भी तैयार किया गया। मंदिर में हर एक त्यौहार बड़ी श्रद्धा भावना से मनाया जाता है। अब शहर के गणमान्य मंदिरों में सनातन धर्म मंदिर महावीर दल फिरोजपुर का नाम है। लोग बड़ी श्रद्धा भावना से जहां माथा टेकने आते हैं और अपने मन की मुरादे पूरी करके जाते हैं। मंदिर में हर एक रविवार को सत्संग द्वारा भगवान के भजन गाए जाते हैं। जिसमें श्रद्धालुगण अपनी श्रद्धा भावना से इकट्ठे होते हैं।
इसके साथ ही पुग्गल को कार्यकारिणी सदस्यों की टीम का चुनाव करने का अधिकार भी दिया गया। एडवोकेट पृथ्वी पुग्गल प्रधान ने पहले वाली टीम को बरकरार रखा। जिसमें संदीप सीकरी उप प्रधान , परषोत्तम लाल धवन महामंत्री, दिनेश ओबरॉय मंत्री, निर्मल कुमार अग्रवाल कोषाध्यक्ष, नरेश कुमार मल्होत्रा नायक, विनोद कुमार गोयल ऑडिटर, हुकम चंद शर्मा स्टोर कीपर ,अशोक कुमार गुलाटी, राकेश सेठी, सुदेश छाबड़ा, अरुण पुग्गल, अशोक अग्रवाल और अरविंद ग्रोवर कार्यकरिणी सदस्य पहले की तरह बहाल रखे कैलाश शर्मा को कार्यकरणी सदस्य में शामिल किया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕੌਮਾਂਤਰੀ ਮੁਦਰਾ ਕੋਸ਼ ਸੰਸਥਾ ਦੇ ਪੁਤਲੇ ਫੂਕਣ ਦੇ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਨੂੰ ਡੀਟੀਐੱਫ਼ ਵੱਲੋਂ ਡੱਟਵੀਂ ਹਮਾਇਤ

Mon Jan 18 , 2021
ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕੌਮਾਂਤਰੀ ਮੁਦਰਾ ਕੋਸ਼ ਸੰਸਥਾ ਦੇ ਪੁਤਲੇ ਫੂਕਣ ਦੇ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਨੂੰ ਡੀਟੀਐੱਫ਼ ਵੱਲੋਂ ਡੱਟਵੀਂ ਹਮਾਇਤ ਮੋਗਾ 18 ਜਨਵਰੀ (ਸ਼ਾਲੀਨ ਸ਼ਰਮਾ, ਜਿਲਾ ਇੰਚਾਰਜ, ਮੋਗਾ ) – ਕਾਲੇ ਖੇਤੀ ਕਾਨੂੰਨਾਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਚੱਲ ਰਹੇ ਕਿਸਾਨ ਅੰਦੋਲਨ ਦੀ ਖਿਲਾਫਤ ਕਰਦਿਆਂ ਕੌਮਾਂਤਰੀ ਮੁਦਰਾ ਕੋਸ਼ ਅਤੇ ਵਿਸ਼ਵ ਵਪਾਰ ਸੰਸਥਾ ਵੱਲੋਂ ਇਨਾਂ ਕਿਸਾਨ ਵਿਰੋਧੀ ਖੇਤੀ ਬਿੱਲਾਂ […]

You May Like

advertisement