ग्रामीण न्यायालय की स्थापना मेंहनगर तहसील परिसर में करने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

ग्रामीण न्यायालय की स्थापना मेंहनगर तहसील परिसर में करने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
मेहनगर हमारी माँगें पूरी हो, चाहे जो मजबूरी हो।’ ‘भ्रष्ट प्रशासन मुर्दाबाद’ के नारे लगाते हुए मेहनगर तहसील अधिवक्ता संघ ने ‘ग्रामीण न्यायालय की स्थापना तहसील परिसर में करने’ की मांग को लेकर नगर में प्रदर्शन करते हुए अपनी आवाज़ बुलंद की। प्रदर्शन में अधिवक्ता संघ के साथ नगर के अन्य संगठनों ने समान रूप से अपनी सहभागिता दर्ज कराई। अधिवक्ता संघ ने उपजिलाधिकारी प्रियंका प्रियदर्शिनी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।
अधिवक्ताओं का प्रशासन विरोधी और जन विरोधी प्रदर्शन तहसील मुख्यालय से जयनगर चौराहा, रोडवेज तिराहा, गोला बाजार से होते हुए लखरांव पोखरा पहुँचा, वहाँ से उद्गम स्थल पर जा कर समाप्त हो गया।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि तहसील मेहनगर के नाम से 42 एकड़ भूमि राजस्व अभिलेख में अंकित है। जनहित में ग्रामीण न्यायालय की स्थापना तहसील परिसर में की जानी चाहिए। पूर्व में जनपद न्यायाधीश ने मेहनगर तहसील परिसर की भूमि का निरीक्षण किया था और इस परिसर को आवास के लिए उपयुक्त बताया था। शासन द्वारा तत्काल न्यायालय की स्थापना के लिए भूमि की मांग की गयी है। तहसील परिसर में न्यायालय चलाने के लिए अनेक भवन, ट्रेजरी भवन,पूर्व उप निबन्धक कार्यालय, शौचालय, बन्दीगृह इत्यादि चाहरदीवारी से घिरा सुरक्षित परिसर मौजूद है। जिसका कोई उपयोग नहीं हो रहा है। अधिवक्ता संघ मांग करता है कि उक्त भवन को ग्रामीण न्यायालय की स्थापना और संचालन के लिए आबंटित किया जाए। विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ कि ग्रामीण न्यायालय की स्थापना के लिए किसी अन्य स्थान पर नगर से दूर भवन की व्यवस्था की जा रही है, जो जनहित में नहीं है। जनता, अधिवक्ता और वादकारियों को तहसील से 6 किमी दूर जाकर कार्य करने में कठिनाई होगी। शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण न्यायालय की स्थापना तत्काल मेहनगर नगर पंचायत में तहसील प्रांगण में किया जाए जिससे जनहित में न्याय हो सके। इस आशय की सूचना मुख्य न्यायाधीश ,इलाहाबाद, जनपद न्यायाधीश आजमगढ़, जिलाधिकारी आजमगढ़, राजस्व परिषद् लखनऊ और बार एसोसिएशन,लालगंज को भी दी गई है।
प्रदर्शन में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, मंत्री अशोक कुमार यादव और समस्त अधिवक्ताओं के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक चौहान, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष और अधिवक्ता कमलेश कुमार ‘मधुकर’ वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चन्द्र अस्थाना, मुकेश सिंह, दुर्गा सिंह करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर शैलेंद्र कुमार विश्वकर्मा आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਲਈ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਮਾਹੌਲ

Tue Mar 9 , 2021
ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਲਈ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਮਾਹੌਲ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ : [ਕੈਪਟਨ ਸੁਭਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ ਸੰਪਾਦਕ ਪੰਜਾਬ ]:= ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਕੈਪਟਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਲਈ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਮਾਹੌਲ ਸਿਰਜਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ ਹੈ। ਇਸੇ ਦਿਸ਼ਾ ਵਿੱਚ ਸਾਂਝ ਸ਼ਕਤੀ ਹੈਲਪਲਾਈਨ ਸਥਾਪਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ।ਡਾਇਲ: 118 👉ਤੁਹਾਡੀ ਪਹਿਚਾਣ ਗੁਪਤ ਰੱਖੀ ਜਾਵੇਗੀ 👉ਜ਼ਿਆਦਾਤਰ ਫ਼ੋਨਾਂ ਦਾ […]

You May Like

advertisement