देहरादून: सूर्यधार रोड़ पर दो गाड़ियों की टक्कर के बाद बवाल, एक शख्स पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास, 9 गिरफ्तार

देहरादून: सूर्यधार रोड़ पर दो गाड़ियों की टक्कर के बाद बवाल, एक शख्स पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास, 9 गिरफ्तार,
सागर मलिक

वाहनों की टक्कर के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ऊपर पत्थरों से हमला कर दिया। जिस पर दूसरे पक्ष के चालक ने एक व्यक्ति के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

देहरादून के रानीपोखरी थाना क्षेत्र में सूर्यधार रोड भोगपुर पर दो गाड़ियों की आमने-सामने हुई टक्कर को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ऊपर पत्थरों से हमला करने पर दूसरे पक्ष के चालक द्वारा एक व्यक्ति के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया। मामले की सूचना पर तत्काल थाना रानीपोखरी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटना में शामिल एक स्कॉर्पियो वाहन और वरना कार को एमवी एक्ट में सीज किया। साथ ही दोनों पक्षों के नौ व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया।

29 मनई को थाना रानीपोखरी पर कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की सूर्यधार रोड भोगपुर मे दो गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर गई। जिसमें दोनों पक्षों के बीच आपस में मारपीट हो रही है। सूचना पर तत्काल थाना रानीपोखरी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मौके पर घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि एक स्कॉर्पियो वाहन और वरना कार की आमने-सामने टक्कर हो गई थी, जिसमें दोनों पक्षों के मध्य विवाद हो गया था। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ऊपर पत्थरों से हमला कर दिया। जिस पर दूसरे पक्ष के चालक ने एक व्यक्ति के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दोनों वाहनों को सीज कर दिया है।

इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
साथ ही पुलिस ने मामले में शिवम पुत्र परमानंद शर्मा निवासी सुभाष नगर क्लेमेंट टाउन देहरादून, ऋषि चौधरी पुत्र जितेंद्र चौधरी, जस्सी सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी चांदमारी थाना डोईवाला देहरादून, आदर्श कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी चांदमारी थाना डोईवाला देहरादून, सूर्यांश पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी कुड़का वाला थाना डोईवाला देहरादून, आदित्य पेटवाल पुत्र इंद्रमणि पेटवाल निवासी आशुतोष नगर ऋषिकेश देहरादून, अंगद गौड़ पुत्र सेशनाथ गौड़ निवासी तपोवन मुनि की रेती, टिहरी, सोनू पुत्र तेजेंदर सिंह निवासी 14 बिगा ऋषिकेश देहरादून, ऋषि वर्मा पुत्र अशोक निवासी तपोवन मुनिकी रेती टिहरी को गिरफ्तार किया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: पुण्यश्लोका लोकमाता रानी अहिल्याबाई होलकर जी की त्रिशतब्दी जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया

Sat May 31 , 2025
देहरादून: पुण्यश्लोका लोकमाता रानी अहिल्याबाई होलकर जी की त्रिशतब्दी जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया,सागर मलिक आज धर्मपुर विधानसभा के केदारनगर मण्डल की सम्मानित अध्यक्षा श्रीमती सरिता लिंगवाल जी के नेतृत्व में पूर्व पार्षद और केदार मंडल के कोषाध्यक्ष श्री मामचंद वर्मा जी के कार्यालय मोथरोवाला पर लोकमाता अहिल्या […]

You May Like

Breaking News

advertisement