विदेश में सनातन की अलख जगाने के बाद जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी स्वदेश लौटे

विदेश में सनातन की अलख जगाने के बाद जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी स्वदेश लौटे।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

महंत राजेंद्र पुरी का भारत पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने किया स्वागत।

कुरुक्षेत्र, 14 अक्तूबर : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी विदेश की धरती पर सनातन धर्म का प्रचार प्रसार के बाद स्वदेश पहुंचे तो श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव उनका जोरदार स्वागत किया और आशीर्वाद लिया।
महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि सनातन ही हिंदू धर्म एवं संस्कृति का मूल मंत्र है। भारत वर्ष की तरक्की और खुशहाली के लिए सनातन व भारतीय संस्कृति ही आधार है। विदेश के लोगों ने भी इस बात को स्वीकार किया है। भारतीयों को सनातन का पालन करना चाहिए। अपने देवी देवताओं, पितृ देवताओं व इष्ट की पूजा करनी चाहिए। माता पिता अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति व संस्कारों से अवगत करवा कर पश्चिमी सभ्यता एवं पहनावे से दूर रखें।
महंत राजेंद्र पुरी ने नवरात्रों के शुभारंभ अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए मां भगवती की महिमा बारे बताया। नवरात्र के नौ दिन हर सनातनी को घर में अखंड ज्योति जगानी चाहिए। जग ज्योति दरबार में नौ दिन मां भगवती की पूजा होगी और कन्या पूजन का विशेष कार्यक्रम होगा।
जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी श्रद्धालुओं के साथ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शहीद सैनिकों को समर्पित पितृ मोचनी श्रीमद भागवत कथा का समापन

Sat Oct 14 , 2023
शहीद सैनिकों को समर्पित पितृ मोचनी श्रीमद भागवत कथा का समापन। ज्ञान के बिना मुक्ति सम्भव नहीं, मानव का वास्तविक स्वरूप आत्मा है : डा. स्वामी शाश्वतानंद गिरि। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कथा के समापन एवं पूर्णाहुति में शामिल हुए लेफ्टिनेंट जरनल (सेवानिवृत) विष्णुकांत चतुर्वेदी। कुरुक्षेत्र, 14 अक्तूबर : भगवान […]

You May Like

advertisement