धरती आबा शिविर में निःशुल्क जाब कार्ड पाकर आठ परिवारों के चेहरे पर आई मुस्कान जनजातीय उत्कर्ष अभियान के तहत आयोजित शिविरों में दिया जा रहा त्वरित लाभ

कोरिया दिनांक 20 जून 2025/ कोरिया जिले में कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में धरती आबा अभियान के तहत आयोजित हो रहे ग्राम जनभागीदारी शिविरों में ग्रामीण जनों की मांगो पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है। यहां अपनी पात्रता अनुसार मांग रखने वाले जनजातीय समुदाय के परिवारों के लिए जनहितकारी योजनाओं में पंजीयन और पात्रता अनुसार अन्य लाभ भी मौके पर ही प्रदाय किए जा रहे हैं। इस कड़ी में गत दिवस ग्राम पंचायत मुरमा में आयोजित जनभागीदारी शिविर में जाब कार्ड की मांग करने वाले आठ आदिवासी परिवारों को आवश्यक कागजी कार्यवाही पूर्ण करते हुए मौके पर ही निशुल्क महात्मा गांधी नरेगा योजनांर्तगत जाब कार्ड उपलब्ध कराया गया। इससे इन परिवारों के चेहरे खिल उठे। अब इन परिवारों को अपने ही गांव में काम की मांग के आधार पर 100 दिवस का अकुशल रोजगार सुनिश्चित हो सकेगा। विदित हो कि कोरिया जिले में 17 जून से आयोजित धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के तहत पूरे जिले के 154 गांवों में सघन प्रचार प्रसार अभियान चलाकर जनभागीदारी शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
कोरिया जिले में धरती आबा अभियान में अब तक 12 हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई है। शिविरों में आने वाले जनजातीय वर्ग के ग्रामीण जनों को शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं से लाभ दिलाने की प्रक्रिया पूर्ण कराई जा रही हैं।

गत दिवस बैकुण्ठपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुरमा, चंपाझर, बरदिया, पीपरडांड़, सोरगा, बिलारो, लोटानपारा, दुधनियाखुर्द, उमझर, बिशुनपुर, जूनापारा और रकया ग्राम पंचायतों में जनभागीदारी शिविर आयोजित किया गया। शिविर में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत  प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत आवास पूर्ण करने वाले पांच हितग्राहियों को स्थानीय जनप्रतिनिधि के माध्यम से उनके पक्के आवास की चाभी का वितरण कराया गया।
इन शिविरों में बड़ी संख्या में जनजातीय समुदाय के नागरिक शामिल हुए और अपनी पात्रता अनुसार विभिन्न विभागीय योजनाओं से जुड़ने के लिए शिविर में पंजीकरण कराया। शिविरों में योजनाओं के लाभार्थियों की संतृप्तीकरण अवस्था को पाने के लिए प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सूचनाएं ले जाने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही इन शिविरों में कलेक्टर कोरिया की क्लीन कोरिया ग्रीन कोरिया थीम के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान पर भी कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक शिविर स्थल में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों के साथ एक पेड़ मां के नाम रोपण कार्य किया जा रहा है। साथ ही कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देशानुसार प्रत्येक आवास हितग्राही के पक्के मकान के समीप भी एक पेड़ मां के नाम रोपने का कार्य किया जा रहा है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर ने किया दरभा विकासखंड का दौरा

Fri Jun 20 , 2025
तीरथगढ़ एवं मंगनार में ग्रामीण विकास कार्यों का लिया जायजा जगदलपुर 20 जून 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस और सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन ने गुरुवार को दरभा विकासखंड के तीरथगढ़ एवं मंगनार का दौरा किया। दौरे में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा, हार्टिकल्चर एवं प्रदान संस्था अन्य के समन्वय […]

You May Like

advertisement