प्रियंका गांधी के बयान के बाद उत्तराखंड में भी उठी 40% टिकट महिलाओं को देने की मांग..

देहरादून: आगामी विधानसभा चुनावों में उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने 40% टिकट की मांग की है। इसके लिए कांग्रेस महिला विंग की राष्ट्रीय महासचिव अनुपमा रावत ने केंद्रीय हाईकमान को पत्र लिखकर अवगत भी करा दिया है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी ने महिलाओं को 40 फ़ीसदी टिकट देने का ऐलान किया है, उसी के बाद उत्तराखंड कांग्रेस में भी महिलाओं के प्रतिनिधित्व को लेकर मांग उठने लगी है ।

कांग्रेस महिला विंग की राष्ट्रीय महासचिव अनुपमा रावत ने बताया कि उत्तराखंड का निर्माण महिलाओं के आंदोलन से हुआ है। और यहां महिलाओं को हर स्तर पर सम्मान दिया जाता है। उत्तराखंड में आबादी के हिसाब से भी महिलाओं की आधी आबादी है।

उत्तराखंड में महिलाओं का प्रतिनिधि हर क्षेत्र में बराबर होना चाहिए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में चुनावों के दौरान महिलाओं को 40 फ़ीसदी का आरक्षण मिल सके इसके लिए केंद्र हाईकमान को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है। इसके साथ ही प्रदेश स्तर के नेताओं को भी यह जानकारी दी गई है । उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व महिलाओं की इस मांग पर विचार करेंगे साथ ही इस बार के विधानसभा चुनावों में महिलाओं को टिकट दिया जाएगा।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बड़ी खबर: धामी कैबिनेट की आज होने वाली बैठक स्थगित...

Thu Nov 11 , 2021
देहरादून। आज शाम सात बजे होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। बताया जा रहा है कि चर्चा के लिए मुद्दे अधिक हो रहे हैं। आगामी विधानसभा सत्र को देखते हुए फैसले लिए जाने हैं। बता दें कि पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की बैठक गुरुवार […]

You May Like

Breaking News

advertisement