राजस्थान में 24 घंटे में रिकॉर्ड 10,000 मरीज मिलने के बाद सरकार ने आधी रात से पूरे प्रदेश में 15 दिन का लगाया लॉकडाउन

ब्यूरो चीफ सैयद हामिद अली अजमेर
राजस्थान में 24 घंटे में रिकॉर्ड 10,000 मरीज मिलने के बाद सरकार ने आधी रात को पूरे प्रदेश में 15 दिन का लॉकडाउन लगा दिया है। 3 मई तक प्रदेश में जरूरी सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा। आनन-फानन में लिए फैसले से कई लोगों के जरूरी काम अटक गए। क्योंकि सरकार ने शनिवार-रविवार का वीकेंड लॉकडाउन किया था। बगैर समय दिए ही इतना लंबा लॉकडाउन लगाने ने लोगों के सभी प्लान गड़बड़ा गए हैं। हालांकि, जरूरी सेवाओं और जरूरी सामान की आपूर्ति होती रहेगी। नई गाइडलाइन के अनुसार खाने-पीने का सामान, दूध डेयरी, किराना सामान, मंडियां, फल-सब्जियां, डेयरी और पशुचारे से संबंधित रिटेल और होलसेल दुकानें शाम 5 बजे तक खुलेंगी। इन्हें होम डिलीवरी करने पर प्राथमिकता देनी होगी। विशेष परिस्थितियों में ही सामान दुकान से बेच सकेंगे वही ओर अभी भी लोगो मे असमजय की स्थिति बनी हुई है जिससे लोग नही जान पाया रहे है क्या खोलना है और क्यां नही बाजार में अब नही लोग बेपरवाह खुल रहे है 

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनपद में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से निर्धारित समय में हुआ संपन्न।

Mon Apr 19 , 2021
कन्नौज जनपद में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से निर्धारित समय में हुआ संपन्न। जनपद में 6 बजे तक 66.46 प्रतिशत मतदाताओं द्वारा मताधिकार का प्रयोग किया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में किया गया भम्रण। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के द्वितीय चरण में आज पूर्वान्ह 7 बजे […]

You May Like

advertisement