शनिवार की कंपकंपाती ठंड के बाद न्यूनतम तापमान में राहत की उम्मीद बनी

शनिवार की कंपकंपाती ठंड के बाद न्यूनतम तापमान में राहत की उम्मीद बनी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

आने वाले दो तीन दिनों में मौसम परिवर्तनशील तथा बीच – बीच में आंशिक बादल।

कुरुक्षेत्र, 7 जनवरी : मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार के बाद कुरुक्षेत्र तथा आसपास के क्षेत्र के लोगों को कंपकंपाती सर्दी से हल्की राहत मिलने की उम्मीद जगी है। न्यूनतम तापमान 3 डिग्री से अब आने वाले दिनों उठाव शुरू होगा। अगले दो तीन में न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में सुधार की संभावना बन रही है। सेवानिवृत्त कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह ने कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार से प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया कि हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम शनिवार शाम के बाद से 9 जनवरी तक परिवर्तनशील रहेगा। बीच- बीच में आंशिक बादल रहने की संभावना है। हवा में बदलाव उत्तर पश्चिमी से पुरवाई होने की संभावना है जिससे वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने की संभावना है। डा. सिंह ने बताया कि इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट बने रहने तथा रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। परंतु 10 जनवरी को मौसम आमतौर पर खुश्क रहने तथा उत्तरी पश्चिमी शीत हवाएँ चलने से रात्रि तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है। लेकिन इसके बाद 11 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने से राज्य के मौसम में फिर से बदलाव संभावित है। डा. सिंह ने किसानों को सुझाव दिया कि फसलों,सब्जियों, फलों और फूलों के संबंध में उपाए के लिए मौसम संबंधी परामर्श कृषि विशेषज्ञों एवं कृषि अधिकारियों से अवश्य करें।
कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

माता लक्ष्मी से धन, सुख, वैभव हासिल करने के बाद दुरुपयोग करने वालों को नारायण दंड देते हैं : अनूप गिरि।

Sat Jan 7 , 2023
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 धर्मनगरी में नारायण भगवान के साथ शक्ति स्वरूपा माता लक्ष्मी विद्यमान हैं : अनूप गिरि। कुरुक्षेत्र, 7 जनवरी : तीर्थों की संगम स्थली एवं धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के प्राचीन एवं ऐतिहासिक लक्ष्मी नारायण मंदिर के महत्व के बारे में महंत अनूप गिरि […]

You May Like

advertisement