आज़मगढ़:नागिन की मौत के बाद जब इंसाफ मांगने थाने पहुंचा नाग

नागिन की मौत के बाद जब इंसाफ मांगने थाने पहुंचा नाग
मेंहनगर थाने का मामला

आजमगढ़। नाग-नागिन के बदले की कहानी अब तक किताबों या फिल्मों में देखने को मिलती थी लेकिन आजमगढ़ जिले के मेंहनगर में नागिन की मौत के बाद एक नाग को थाने पहुंचकर इंसाफ मांगते लोगों ने अपनी आंखों से देखा। किसी तरह नाग को पकड़कर जंगल में छोड़वाया गया। नाग की यह कहानी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों का मानना है कि नाग फिर वापस आयेगा और नागिन की मौत का कारण बने लोगों को नहीं छोड़ेगा।
घटना मेंहनगर थाने की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक सप्ताह पूर्व शनिवार को थाने में फरियादियों की भीड़ जमा थी। उसी दौरान नाग-नागिन का जोड़ा थाने से कुछ दूरी पर मौजूद था। फरियादी थाने में फरियाद के बाद वापस लौट रहे थे उसी दौरान एक फरियादी की बाइक नागिन पर चढ़ गयी। दुर्घटना में नागिन की मौत हो गयी। इसके बाद नाग बाइक के पीछे भागने लगा। लोगों को लगा कि नाग भाग गया। स्थानीय लोगों ने थाने के पास ही नागिन को दफना दिया। लोगों ने इसे सामान्य घटना समझ लिया।
इसी बीच दो दिन पूर्व नाग उस जगह नजर आया जहां नागिन को दफनाया गया था। इससे लोगों में दहशत फैल गयी। थोड़ी देर बाद नाग थाने में पहुंच गया। और थानेदार की आफिस के सामने रास्ते पर ही रुका रहा। कुछ पुलिसकर्मियों ने उसे मारने की कोशिश की लेकिन थानेदार ने रोक दिया। किसी तरह नाग को डस्टबिन में डालकर दूर सिवान में छोड़ा गया। घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों का कहना है कि नागिन की मौत से नाग गुस्से में है और शायद फरियाद के लिए थाने पहुंचा था।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तिर्वा कन्नौज:रामलीला मैदान में लक्ष्मण शक्ति लगते हैं प्रभु श्री राम के निकले असु बिंदु

Wed Oct 20 , 2021
वी वी न्यूज़ तिर्वा तहसील संवाददाता अवनीश कुमार तिवारी रामलीला मैदान में लक्ष्मण शक्ति लगते हैं प्रभु श्री राम के निकले असु बिंदु कन्नौज। कस्बा हसेरन मे चल रही रामलीला मैदान में दिन की लीला में लक्ष्मण शक्ति का कार्यक्रम दिखाया गया । कार्यक्रम में लंका पर दशानन लंकेश ने […]

You May Like

advertisement