आउटसोर्सिंग में लगे कर्मचारियों की सेवा समाप्ति होने पर पहुंचे , किसान यूनियन जिला अध्यक्ष दिलाया भरोसा
कन्नौज।सौ शैय्या सयुंक्त चिकित्सालय छिबरामऊ में आउटसोर्सिंग में लगे कर्मचारियों की सेवा समाप्ति होजाने के कारण कर्मचारी बहुत दिनों से परेशान थे , आज सभी कर्मचारी 100 शैय्या अस्पताल में भूख हड़ताल पर बैठ गए जब इसकी सूचना किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष को पहुंची तो उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंच कर कर्मचारियों का समर्थन किया और उच्चाधिकारियों से फोन के माध्यम से वार्ता भी की उन्होंने अधिकारियों को बताया कि इन्ही कर्मचारियों ने कोरोनाकाल की भीषण समय मे अपनी जान जोखिम में डाल कर लोगो की सेवा की अब अचानक उनकी सेवा समाप्त करना न्यायोचित नही है इन्हें पुनः समायोजित करने की मांग की । इसके साथ साथ जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला , समाज सेवी व किसान यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता डॉ रजनीश दुबे व समाजसेवी युवा नेता पुनीत दुबे ने निष्काषित कर्मचारियों सहित 100 शैय्या अस्पताल के CMS डॉ राजेश तिवारी से मुलाकात की व उनके द्वारा लिखित रूप में यह आश्वासन दिलवाया की 10 दिनों के अंदर सभी कर्मचारियों की सेवाएं बहाल कर दी जायेगी । जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला ने कहा कि अगर 10 दिनों में समस्या का समाधान न हुआ तो इन कर्मचारियों की लड़ाई भाकियू किसान लड़ेगा और उनका हक उन्हें वापस दिलाया जाएगा । इस दौरान कर्मचारियों में प्रत्यूष त्रिपाठी, वीरेंद्र तिवारी, विवेक कुमार, अंशु तिवारी, मोनिका, प्रीति देवी, सोनाली, अनान्या पाण्डेय मौजूद रहीं।