श्री गुरु हर राय जी के प्रकाश पर्व पर युवा जेजेपी प्रदेश कार्यकारिणी बैठक के बाद दिग्विजय सिंह चौटाला ने गुरुद्वारा छठी पातशाही साहिब में टेका माथा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र : युवा जननायक जनता पार्टी (युवा जेजेपी) की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न होने के उपरांत, श्री गुरु हर राय जी के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर यूवा अरे लिया है प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला जी ने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री छठी पातशाही साहिब में पहुंचकर माथा टेककर गुरु महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर दिग्विजय सिंह चौटाला जी ने गुरु घर की मर्यादा के अनुरूप नतमस्तक होकर प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि, आपसी भाईचारे तथा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए अरदास की। उन्होंने कहा कि श्री गुरु हर राय जी का जीवन करुणा, सेवा, सहनशीलता और मानवता का प्रतीक है, जो आज भी समाज को सही मार्ग दिखाने की प्रेरणा देता है। गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन श्रवण के उपरांत दिग्विजय सिंह चौटाला जी ने संगत से संवाद करते हुए कहा कि गुरु साहिब द्वारा दिया गया सेवा और सद्भाव का संदेश वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक है और समाज को एकता के सूत्र में बांधता है। इस अवसर पर दिग्विजय सिंह चौटाला जी के साथ युवा जेजेपी के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह खैहरा, HSGPC के मेंबर हरमनप्रीत सिंह बुट्टर तथा युवा जेजेपी के जिला अध्यक्ष राजेश पायलट प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी ने गुरु महाराज के चरणों में नमन कर संगठन की मजबूती और समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बेटियों ने हर क्षेत्र में अपनी क्षमता को साबित किया : आचार्य देवव्रत

Sun Feb 1 , 2026
एमडीयू की छात्राओं ने किया गुरुकुल एवं प्राकृतिक फार्म का भ्रमण। कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 01 फरवरी : महर्षि दयानन्द विवि. रोहतक के बॉटनी डिपार्टमेंट व ईएसएम सेल के सयुंक्त तत्त्वाधान में वनस्पति विज्ञान की 30 छात्राओं ने गुरुकुल कुरुक्षेत्र का शैक्षिक भ्रमण किया। इस यात्रा का उद्देश्य छात्राओं को प्राकृतिक […]

You May Like

advertisement