उत्तराखंड: मैदानी जिलों के बाद पर्वतीय जिले में भी बनेंगे 2 सैनिक स्कूल,

देहरादून: मैदानी जिलों में दो सैनिक स्कूल चिह्नित करने के बाद अब सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में भी दो स्कूलों के प्रस्ताव तैयार कर रही है। नौ सितंबर की कैबिनेट बैठक में इस बाबत निर्णय किया जा चुका है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने सैनिक स्कूलों के लिए भूमि और भवन चिह्नित करना शुरू किया है।

इसमें एक स्कूल गढ़वाल मंडल तो दूसरा कुमाऊं मंडल में प्रस्तावित है। मालूम हो कि केंद्र सरकार की देश भर में सौ नए सैनिक स्कूल खोलने की योजना के तहत उत्तराखंड ने भी दो स्कूल चिह्नित किए हैं। इनमें गढ़वाल मंडल में देहरादून का राजीव नवोदय विद्यालय है। जबकि कुमाऊं मंडल में रुद्रपुर का एएन झा इंटर कालेज को चुना गया है।
इनका प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा जा रहा है। दोनों स्कूल मैदानी जिलों में बनाने के प्रस्ताव पर सवाल उठ रहे थे। सरकार ने भूमि की उपलब्धता के आधार पर पहाड़ी जिलों में भी सैनिक स्कूल खोलने का निर्णय किया है। जखोली में मंजूर हुए सैनिक स्कूल का भविष्य संकट में है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षक का कार्य समाज कल्याण की भावना जागृत करना : जगराम

Mon Sep 19 , 2022
शिक्षक का कार्य समाज कल्याण की भावना जागृत करना : जगराम। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास का उद्देश्य शिक्षा के साथ संस्कृति को बढ़ाना : डॉ. संजीव शर्मा।शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास हरियाणा प्रांत द्वारा एक दिवसीय प्रांतीय शैक्षिक कार्यशाला आयोजित। कुरुक्षेत्र, 18 […]

You May Like

Breaking News

advertisement