कांस्य पदक की जीत के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने निकाली तिरंगा यात्रा?41 साल बाद टोक्यो ओलपिंक में कांस्य पदक


प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

ऋषिकेश : 41 साल बाद टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम की हौसला अफजाई के लिए विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के संग तिरंगे के साथ रैली निकाली।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों द्वारा भारतीय पुरुष हॉकी टीम के जयकारे लगाए गए।
श्यामपुर चौकी पर आयोजित रैली के दौरान उपस्थित लोगों में भारतीय हॉकी टीम के लिए विशेष उत्साह देखने को मिला, सभी की आंखों में 41 साल बाद हॉकी में पदक मिलने की चमक साफ़ दिखाई दे रही थी।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने हॉकी टीम को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 5 अगस्त का दिन हमारे लिए अमर हो गया है इस दिन पर कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। जिसमें आज भारतीय हॉकी टीम द्वारा पदक जीतना भी है।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज की ऐतिहासिक जीत हमेशा हर भारतवासी के दिल में याद रहेगी।श्री अग्रवाल ने कहा कि देशवासियों को हॉकी टीम के खिलाड़ियों पर नाज है उन्होंने आशा व्यक्त की है कि हॉकी टीम भविष्य में स्वर्ण पदक भारत को दिलाएगी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी एवम मुख्य संरक्षक श्री पृथ्वी राज चौहान जी को पुष्प गुच देकर स्वागत

Thu Aug 5 , 2021
आज दिनांक 05/08/2021 को दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री पंकज मैसोन जी , युवा अध्यक्ष श्री मनन आनन्द , युवा सचिव श्री दिव्य सेठी ने आज पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी को एवम पूर्व बार काउंसिल के अध्यक्ष श्री पृथिवी राज चौहान जी को दिल्ली […]

You May Like

Breaking News

advertisement