फिरोजपुर, लुधियाना में कार्य करने के बाद पदोन्नति से अब पठानकोट विभाग में हिंदुत्व की हुंकार भरने का कार्य करेंगे अजय जैन

(पंजाब) फिरोजपुर 22 जनवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

        विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल की पंजाब प्रदेश बैठक मे निम्न मुद्दे जिसमें धर्म परिवर्तन, पंजाब में बढ़ता युवाओं मे नशा व गौ तस्करी जैसे मुद्दों को ध्यान में रखते हुये विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल पंजाब लुधियाना जिला के अनुभवी संगठन मंत्री अजय जैन को पठानकोट विभाग (पठानकोट, मुकेरियां, गुरदासपुर, हुशियारपुर) बॉर्डर वाले झेत्रो मे संगठन मंत्री की कमान मिली है। जानकरी के मुताबिक अजय जैन लुधियाना से पहले फिरोजपुर जिले जैसे बॉर्डर वाले झेत्रो मे संगठन मंत्री की कमान संभाल चुके हैं। अजय जैन ने बताया की भारत के अंदर बॉर्डर वाले क्षेत्रों में घुसपैठ, नशा तस्करी, धर्म परिवर्तन तेज गति पर चल रहा है। जिसको रोकने के लिए संगठन ने मुझे दायित्व दिया है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है के पंजाब गुरुओं की धरती है हमारे गुरु साहिबजादों ने इस देश धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी, उस धरती पर धर्म परिवर्तन नहीं होने देंगे, जिन गुरुओं ने हिंदुत्व की रक्षा की उन गुरुओं की धरती पर धर्म परिवर्तन स्वीकार नहीं होगा। पंजाब देवी-देवताओं, गुरुओं की धरती है इस पंजाब की धरती को चर्चस्थान नहीं बनने दिया जाएगा। हिंदू व सिख भाइयों की शक्ति को उजागर कर इन ईसाई मिशनरियों के मंसूबों को मुंहतोड़ जवाब देने का कार्य करेंगे। पंजाब के पठानकोट विभाग संगठन मंत्री नाते पठानकोट, मुकेरियां, गुरदासपुर, हुशियारपुर जिलों मे रह रहे सनातनीयों में हिंदुत्व की हुंकार भर भारत माता की जय कराने का कार्य करेंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 01 फरवरी को

Thu Jan 22 , 2026
17 परीक्षा केन्द्रों के लिए परिवहन अधिकारी/पर्यवेक्षक नियुक्त प्रथम पाली में 2524 परीक्षार्थी एवं द्वितीय पाली में 4440 परीक्षार्थी होंगे शामिल महासमुंद 22 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित की जाने वाली छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का आयोजन रविवार 01 फरवरी 2026 को दो पालियों में […]

You May Like

Breaking News

advertisement