देहरादून: कांग्रेस कार्य काल में अपनी मेहनत से हासिल की सफलता, अग्रवाल

देहरादून: कांग्रेस कार्य काल में अपनी मेहनत से हासिल की सफलता, अग्रवाल,
सागर मलिक

पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर किया पलटवार

देहरादून। पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा नेता दिनेश अग्रवाल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मैने अपने 55 साल के कांग्रेस कार्यकाल में अपनी मेहनत से सफलता हासिल की। मुझे कुछ भी खैरात में नहीं मिला। उन्होंने कहा कि वर्ष 1968 में जब मैने कांग्रेस की सदस्यता ली तब आज बयानबाजी कर रहे नेताओं का जन्म भी नहीं हुआ था। दिनेश अग्रवाल ने कहा कि शायद कांग्रेस के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष ने पहली बार महाधिवेशन में भाग लिया। जब वह कांग्रेस में थे तो कई बार महाधिवेशन में गए और उसी के आधार पर इस बार के महाधिवेशन को निराशाजनक बताया था। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस का राष्ट्रीय व प्रादेशिक नेतृत्व दिशाहीन हो चुका है। इसीलिए लोगों •का मोह भंग हो रहा है। उन्होंने कहा कि यही स्थिति रही तो आने वाले समय में कांग्रेस को फिर झटका लगेगा। अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने जब से कांग्रेस छोड़ी तब से कांग्रेस की स्थिति क्या हो गई यह किसी से छिपा नहीं है। अग्रवाल ने विधायक मदन बिष्ट की ओर से मुख्यमंत्री की सराहना किए जाने को भी सही ठहराया। उन्होंने कहा कि धामी सरकार सभी विधायकों को समान भाव से देख रही है इसलिए विधायक बिष्ट ने सीएम की सराहना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को बेवजह बयानबाजी करने की बजाए यह सोचना चाहिए कि आज कांग्रेस से लगातार पलायन क्यों हो रहा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार भारत रत्न, संविधान की रचना करने वाले बोधिसत्व बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की शशिकांत शर्मा

Tue Apr 15 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार भारत रत्न, संविधान की रचना करने वाले बोधिसत्व बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की शशिकांत शर्मा जयंती सुपर मार्केट स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय रायबरेली में इं० वीरेंद्र यादव जी के नेतृत्व में पीडीए के तत्वाधान में आयोजित की […]

You May Like

Breaking News

advertisement