अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा महासचिव राजेश सिंगला ने पृथ्वीराज जिंदल का किया स्वागत

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कोरोना काल में भी जिंदल परिवार ने ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने का काम किया, कुरुक्षेत्र के लोगों का है पुराना रिश्ता।

कुरुक्षेत्र, 1 मई : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में स्व. ओ.पी. जिंदल के समय से जिंदल परिवार से जुड़े अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने अपने साथियों के साथ पृथ्वीराज जिंदल का जोरदार स्वागत किया। कुरुक्षेत्र के सांसद रहे स्व. ओ.पी. जिंदल के पुत्र पृथ्वीराज जिंदल ने भी कहा कि कुरुक्षेत्र के लोगों का आज भी बाऊ जी के साथ प्यार है। स्व. ओ.पी. जिंदल ने कुरुक्षेत्र को अपनी कर्मभूमि बनाया एवं कुरुक्षेत्र की जनता को अपना परिवार बनाया। जो रिश्ता बाऊ जी ने कुरुक्षेत्र से जोड़ा, उसे पूरा जिंदल परिवार पूरी ईमानदारी से निभा रहा है। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा महासचिव राजेश सिंगला ने बताया कि कुरुक्षेत्र के दो बार सांसद नवीन जिंदल के सबसे बड़े भाई हैं पृथ्वीराज जिंदल। जिंदल परिवार का कुरुक्षेत्र के लोगों से हमेशा स्नेह रहा है। कोरोना काल में भी ऑक्सीजन उपलब्ध करवाकर सांसें देने का कार्य किया है। पृथ्वीराज जिंदल ने भी कहा कि हम सब जिंदल परिवार के सदस्य कुरुक्षेत्र को और यहां की जनता को अपना परिवार मानते हैं और सदैव सुख दुख में साथ खड़े हैं। पृथ्वीराज जिंदल ने कहा कि भविष्य में भी कुरुक्षेत्र के लोगों के साथ ऐसा प्रेम बना रहेगा। कुरुक्षेत्र आगमन पर उन्हें जो सम्मान मिला है ऐसा लगता है कि वे अपने परिवार के लोगों के बीच हैं।
अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा महासचिव राजेश सिंगला पृथ्वीराज जिंदल के साथ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विदेश में जाकर भी अपने संस्कारों को नहीं भूले सुनील राय

Wed May 1 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। परिवार की ओर से हर वर्ष ब्रह्मसरोवर पर करते हैं भंडारे का आयोजन। कुरुक्षेत्र, 1 मई : राष्ट्रीय स्वर्ण समाज एकता मंच संगठन के प्रदेश अध्यक्ष, श्री पूर्वांचल छठ पर्व महासभा के प्रमुख व्यवस्थापक एवं भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ हरियाणा प्रदेश मीडिया प्रमुख रहे सुनील राय आजकल […]

You May Like

advertisement