अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा में चलाएगा पौधारोपण अभियान

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

प्रदेश भर में किया जाएगा पौधारोपण।

कुरुक्षेत्र, 10 जून : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला एवं प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला के मार्गदर्शन में पौधारोपण अभियान का शुभारम्भ किया जाएगा। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के जिला अध्यक्ष अशोक गर्ग ने बताया कि कुरुक्षेत्र से शुरू हुआ पौधारोपण अभियान पूरे प्रदेश में चलेगा। इस अभियान के लिए प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला एवं प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने समाज के अभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की ड्यूटियां लगा दी हैं। जुलाई महीने से पौधा रोपण अभियान चलेगा। इस मौके पर कपिल मित्तल, विजय गर्ग, रमेश गर्ग, मुनीश मित्तल, जंग बहादुर सिंगला, संजीव गर्ग, विनय गुप्ता इत्यादि मौजूद रहे।
गर्ग ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा विशेष तौर पर सावन महीने में सभी जिलों में पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में सार्वजनिक स्थानों पर पीपल, बरगद तथा अन्य फलदार पौधे लगाए जायेंगे। पौधारोपण अभियान में युवाओं को जागरूक करने के साथ अन्य संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाएगा।
अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के जिला अध्यक्ष अशोक गर्ग।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन पड़ सकता है भारी : एस एस भोरिया

Tue Jun 11 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र : पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र श्री सुरेन्द्र सिंह भोरिया ने कहा कि अवैध असला रखना कानूनन अपराध है। इसके साथ-साथ रुतबा दिखाने के लिए अवैध या लाईसेंसशुदा हथियारों के साथ सोशल साईट्स फेसबुक, व्हाट्सएप और ट्विटर पर फोटो टैग करना भी भारी पड सकता है। पुलिस […]

You May Like

advertisement