सावन में अग्रवाल वैश्य समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान

सावन में अग्रवाल वैश्य समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

पूरे सावन में प्रदेश भर में किया जाएगा पौधारोपण : राजेश सिंगला।

कुरुक्षेत्र, 11 जुलाई : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला के नेतृत्व में पौधारोपण अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा सहित अन्य संस्थाओं के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश संगठन सचिव मुनीष मित्तल, प्रचार सचिव वैश्य समाज हरियाणा कपिल मित्तल, महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना के संरक्षक जंग बहादुर सिंगला, द्रोणाचार्य डिग्री कालेज के निदेशक विपिन अग्रवाल, सौरभ चौधरी, श्रीकांत बंसल, अशोक गर्ग व संजीव गर्ग इत्यादि ने इस मौके पर पौधारोपण किया।
प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने बताया कि उनकी संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला के नेतृत्व में पूरा सावन राज्य के सभी जिलों में पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में सार्वजनिक स्थानों पर पीपल, बरगद तथा अन्य फलदार पौधे लगाए जा रहे हैं। पौधारोपण अभियान में युवाओं को जागरूक करने के साथ अन्य संस्थाओं का भी सहयोग लिया जा रहा है।
कुरुक्षेत्र में पौधारोपण करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम विद्यापीठ में सावन पूजन के साथ हुआ हनुमान चालीसा पाठ एवं महामृत्युंजय मंत्र जाप

Wed Jul 12 , 2023
जयराम विद्यापीठ में सावन पूजन के साथ हुआ हनुमान चालीसा पाठ एवं महामृत्युंजय मंत्र जाप। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष ,- 9416191877 जयराम विद्यापीठ में हुई भगवान श्री राम भक्त हनुमान की विशेष सावन पूजा व हनुमान चालीसा पाठ। कुरुक्षेत्र, 11 जुलाई : देश के विभिन्न राज्यों में […]

You May Like

advertisement