कृषि वैज्ञानिक डा. सी.बी. सिंह को किया गया सम्मानित

कृषि वैज्ञानिक डा. सी.बी. सिंह को किया गया सम्मानित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कृषि वैज्ञानिक डा. सी.बी. सिंह को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो, सोमनाथ सचदेवा ने किया सम्मानित।

कुरुक्षेत्र, 6 नवम्बर : 76 वर्षीय वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. सी.बी. सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त होने के बाद भी चार दशकों से अधिक समय से किसानों की एवं समाज सेवा में जुटे हुए हैं। डा. सिंह की कृषि एवं विज्ञान के क्षेत्र में सेवा को देखते हुए कुरुक्षेत्र की यादव धर्मशाला में प्रेरणा दिवस की उपलक्ष्य में डा. जे.एस. यादव की स्मृति में आयोजित समारोह के अवसर पर सम्मान दिया गया।
समारोह में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कृषि वैज्ञानिक डा. सी.बी. सिंह को कृषि एवं विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मान दिया। डा. सिंह उम्र के आठवें दशक में आज भी किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं उन्नत खेती की जानकारियां प्रदान कर रहे हैं। डा. सी.बी. सिंह को कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने पगड़ी पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा कृषि वैज्ञानिक डा. सी.बी. सिंह को सम्मानित करते हुए एवं अन्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सनातन धर्म व देश प्रेम ही राष्ट्रहित की राह पर चलने का मार्ग प्रशस्त करता है : महंत राजेंद्र पुरी

Tue Nov 7 , 2023
सनातन धर्म व देश प्रेम ही राष्ट्रहित की राह पर चलने का मार्ग प्रशस्त करता है : महंत राजेंद्र पुरी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 ग्रामीण आंचल में सनातन धर्म प्रचार का अभियान। कुरुक्षेत्र, 6 नवम्बर : जग ज्योति दरबार से महंत राजेंद्र पुरी निरंतर कुरुक्षेत्र […]

You May Like

advertisement