किसान वाणी कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डा. सी बी सिंह किसानों से करेंगे सीधी बात

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877

किसानों को नवीनतम तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी होना जरूरी।

कुरुक्षेत्र, 23 अगस्त :- वर्तमान मौसम एवं आने वाले सर्दी के मौसम की सब्जियों की बिजाई और देखभाल विषय पर वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. सी बी सिंह 31 अगस्त को आकाशवाणी कुरुक्षेत्र के किसान वाणी कार्यक्रम में शाम 6 बजे किसानों से सीधी बात करेंगे। चौ. चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक एवं सब्जी विशेषज्ञ डा. सी बी सिंह ने बताया कि इस समय विशेषकर किसानों को मौसम की स्थिति को देखते हुए सब्जियों और अन्य फसलों के संबंध में पूरी जानकारी होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त के कार्यक्रम में आने वाले सर्दी के मौसम की सब्जियों की बिजाई तथा उनकी देखभाल के संबंध में किसानों के सवालों का सीधे जवाब देंगे। उन्होंने कहाकि आज के समय में किसानों को नवीनतम तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी होना जरूरी है। डा. सिंह ने कहाकि इसके लिए कृषि अनुसंधान को शिक्षा, प्रचार व प्रसार के माध्यम से किसानों के खेतों तक में पहुंचाने का बहुत योगदान है। उन्होंने कहाकि उन्होंने अपना पूरा जीवन किसानों को समर्पित किया हुआ है। उन्हें सेवानिवृति के उपरांत भी सरकारी, अर्ध सरकारी एवं निजी संस्थाओं के माध्यम से किसानों की निरंतर सेवा का मौका मिल रहा है।
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. सी बी सिंह जानकारी देते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम विद्यापीठ में संस्कृत सप्ताह के अवसर पर हुआ उपनयन संस्कार

Mon Aug 23 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 जयराम विद्यापीठ में संस्कृत विद्यार्थियों का हुआ वैदिक विधि विधान से जनेऊ एवं उपनयन संस्कार।जयराम विद्यापीठ में हुआ नूतन प्रवेशार्थी ब्रह्मचारियों का उपनयन संस्कार। कुरुक्षेत्र, 23 अगस्त :- हर वर्ष की भांति जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष तथा उत्तरांचल संस्कृत विश्वविद्यालय के […]

You May Like

advertisement